Janjgir Champa Head Constable Suspended: 30 हजार की रिश्वत ने डुबोई नौकरी, वीडियो वायरल होते ही प्रधान आरक्षक सस्पेंड, जानें किस काम के बदले मांगे थे घूस
Janjgir Champa Head Constable Suspended: पंतोरा उपथाना के प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को एसपी विजय पांडेय ने निलंबित कर दिया है.
Janjgir Champa Head Constable Suspended /Image: IBC24 File
- जांजगीर-चांपा के पंतोरा उपथाना के प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी निलंबित
- विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपये लेने का आरोप
- वीडियो सामने आने और शिकायत के बाद एसपी विजय पांडेय ने विभागीय जांच के आदेश दिए
Janjgir Champa Head Constable Suspended: छत्तीसगढ़ में आजकल रिश्वत के मामले में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, यहां अलग-अलग जिलों में सरकारी अधिकारी-कर्मचारी काम के बदले घूस की डिमांड करते है। इसी बीच जांजगीर-चांपा के पंतोरा उपथाना के घूसखोर प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी (Ramesh Tripathi Suspended) को एसपी विजय पांडेय ने निलंबित कर दिया है. जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन को कब्जा दिलाने के नाम पर प्रधान आरक्षक ने 30 हजार रुपये की वसूली की थी.
जमीन में कब्जा दिलाने के मांगे थे घूस
Janjgir Champa Head Constable Suspended इस मामले की शिकायत एसपी से की गई थी. वहीं, मामले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रधान आरक्षक ने 30 हजार लेने की बात कह रहा है. कहा जा रहा है कि इस वीडियो को शिकायतकर्ता ने बनाया था. दरअसल, पंतोरा के विकास देवांगन की जमीन का एक मामला है, जिसमें प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी ने विवादित जमीन में कब्जा दिलाने के लिए 30 हजार रुपये लिया था. फिर विकास देवांगन का काम नहीं हुआ और प्रधान आरक्षक ने रुपये भी वापस नहीं दिया. इसके बाद, प्रधान आरक्षक के खिलाफ एसपी से शिकायत की गई और उन्हें वीडियो भी दिखाया गया. इस तरह प्रधान आरक्षक को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है और अकलतरा एसडीओपी को विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं. (janjgir champa news)

ये भी पढ़ें
- IND vs PAK Live Streaming: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज, जानें कहां और कैसे देखें लाइव?
- CG Teacher Fired News: स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षक को नौकरी से निकालने का आदेश, स्कूल खुलने से पहले शिक्षा अधिकारी ने लिया एक्शन
- CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में बदले गए कई थाना प्रभारी, 3 SI और 1 ASI का भी हुआ ट्रांसफर, देखें आदेश
- Patna Train Delayed: ट्रेन लेट होने पर फूटा छात्रों का गुस्सा, देखते ही देखते स्टेशन पर मच गया बवाल, पथराव और तोड़फोड़ में कई पुलिसकर्मी घायल, देखें वीडियो

Facebook


