CG Teacher Fired News: स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षक को नौकरी से निकालने का आदेश, स्कूल खुलने से पहले शिक्षा अधिकारी ने लिया एक्शन
CG Teacher Fired News: स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षक को नौकरी से निकालने का आदेश, स्कूल खुलने से पहले शिक्षा अधिकारी ने लिया एक्शन
CG Teacher Fired News: स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षक को नौकरी से निकालने का आदेश, स्कूल खुलने से पहले शिक्षा अधिकारी ने लिया एक्शन / Image: AI Generated
- शिक्षक नलसाय दिवाकर की सेवा समाप्त कर दी गई
- जिला शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की
- संविदा नियुक्ति नियम 2012 के तहत नौकरी से हटाया गया
जांजगीर-चांपा: CG Teacher Fired News जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम शिक्षक नलसाय दिवाकर की सेवा समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में प्रसारित वायरल ऑडियो से जुड़े प्रकरण की जांच एवं स्पष्टीकरण के उपरांत की गई है।
शिक्षक को नौकरी से निकालने का आदेश
CG Teacher Fired News जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वायरल ऑडियो के संबंध में दिवाकर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उनका स्पष्टीकरण प्राप्त किया गया था। मामले की जांच अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जांजगीर द्वारा की गई। जांच प्रतिवेदन एवं प्रस्तुत स्पष्टीकरण का परीक्षण करने पर उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया।
वायरल ऑडियो को लेकर हुई कार्रवाई
जांच में पाए गए तथ्यों के आधार पर दिवाकर का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-03 के विपरीत पाया गया। इसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ संविदा नियुक्ति नियम, 2012 के नियम 09(7) के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी संविदा सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासकीय सेवकों के लिए निर्धारित आचरण नियमों के उल्लंघन के मामलों में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
16 जून से खुलेंगे स्कूल
दूसरी ओर प्रदेशभर में 16 जून 2026 से शाला प्रवेश उत्सव 2026 का गरिमामय आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने मंत्रालय महानदी भवन (नवा रायपुर) से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग ने निर्देश दिया है कि स्कूल खुलने से पहले भवनों, परिसरों और कक्षाओं की पूरी साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत कर ली जाए। मरम्मत योग्य भवनों का काम 15 जून 2026 तक हर हाल में पूरा करने को कहा गया है ताकि बच्चों को एक आकर्षक और प्रिंट-रिच (शैक्षणिक चित्रों और दीवारों पर लिखी जानकारियों से लैस) वातावरण मिल सके।
शाला त्यागी बच्चों की वापसी और अगली कक्षा में सीधा प्रवेश
प्रवेश प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक सुव्यवस्थित ढांचा तैयार किया है। कक्षा पहली में आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों की सूची प्राप्त कर सीधे स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा छठवीं में प्राथमिक शालाओं से कक्षा 5वीं उत्तीर्ण छात्रों की सूची और टीसी (स्थानांतरण प्रमाण-पत्र) लेकर कक्षा 6वीं में उनका दाखिला सुनिश्चित किया जाएगा। शाला त्यागी बच्चे, जो बच्चे पढ़ाई छोड़ चुके हैं, उन्हें ढूंढकर दोबारा मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा। इसके अलावा, स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा शिक्षकों के लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विषय शिक्षकों को आगामी तीन महीनों का शैक्षणिक रोडमैप भी तैयार करना होगा।
ये भी पढ़ें
- Mangal Gochar 2026: खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाजे, मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से ये 4 राशि वाले होंगे मालामाल, होगी पैसों की बारिश
- Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, अचानक होगा धन लाभ, जानें क्या कहते है आपके सितारें
- NEET Papper Leak: फिर से लीक हो गया NEET का पेपर? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रश्नपत्र, अब PIB ने बताई पूरी सच्चाई

Facebook


