Congress MLA Vyas Kashyap Arrested : कांग्रेस विधायक और भाजपा नेता समेत 12 लोग गिरफ्तार, जानें किस मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई ?

जर्वे से पीथमपुर गांव तक की खराब सड़क को लेकर किए गए चक्काजाम मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप और भाजपा जिला पंचायत सदस्य उमा राठौर समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया, हालांकि बाद में सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया। यह चक्काजाम करीब 5 घंटे 30 मिनट तक चला था, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा।

Congress MLA Vyas Kashyap Arrested : कांग्रेस विधायक और भाजपा नेता समेत 12 लोग गिरफ्तार, जानें किस मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई ?

Congress MLA Vyas Kashyap Arrested / IMAGE sOURCE : Instagram

Modified Date: February 8, 2026 / 09:21 pm IST
Published Date: February 8, 2026 8:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • खराब सड़क को लेकर 5 घंटे 30 मिनट तक किया गया था चक्काजाम
  • कांग्रेस विधायक और भाजपा जिला पंचायत सदस्य समेत 12 लोग गिरफ्तार
  • सभी आरोपियों को पुलिस ने मुचलके पर किया रिहा

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप और भाजपा जिला पंचायत सदस्य उमा राठौर समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। Janjgir News यह पूरी कार्रवाई 30 जून 2025 को जर्वे गांव की खराब सड़क को लेकर किए गए उग्र चक्काजाम मामले में की गई है। गिरफ्तारी के बाद विधायक और अन्य सभी 12 आरोपियों को मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।

Congress MLA Vyas Kashyap Arrested  5 घंटे 30 मिनट तक किया था चक्काजाम

मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल 30 जून 2025 को जर्वे गांव से पीथमपुर गांव तक की खराब सड़क को लेकर कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप, भाजपा की जिला पंचायत सदस्य उमा राठौर, जर्वे गांव की सरपंच उत्तरा कश्यप समेत कई लोगों ने मुख्य मार्ग पर करीब 5 घंटे 30 मिनट तक चक्काजाम किया था। घटना के दौरान मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस मामले में पुलिस ने पिछले साल कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप, भाजपा की जिला पंचायत सदस्य उमा राठौर, जर्वे गांव की सरपंच उत्तरा कश्यप समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

क्यों किया था चक्काजाम ?

यह आंदोलन जर्वे गांव से पीथमपुर गांव तक की बदहाल सड़क को लेकर किया गया था। MLA Vyas Kashyap Arrested इस मार्ग की खराब स्थिति से लंबे समय से ग्रामीण परेशान हैं और उनकी कई बार की शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी को लेकर विधायक व्यास कश्यप के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चक्काजाम किया था।

मुचलके पर किया गया रिहा

इस पूरे मामले में अब पुलिस ने कार्यवाई करते हुए कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप और भाजपा जिला पंचायत सदस्य उमा राठौर समेत कुल 12 लोगों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया था हालाकिं सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.