Jashpur Bus Accident: खून से लाल हुई छत्तीसगढ़ की सड़क..! अचानक पलटी चलती हुई बस, मौके पर मची चीख पुकार, इतने लोगों की हुई मौत…

Jashpur Bus Accident:

Jashpur Bus Accident: खून से लाल हुई छत्तीसगढ़ की सड़क..! अचानक पलटी चलती हुई बस, मौके पर मची चीख पुकार, इतने लोगों की हुई मौत…

jashpur bus accident/ image source: IBC24

Modified Date: March 6, 2026 / 11:53 am IST
Published Date: March 6, 2026 11:53 am IST

Jashpur Bus Accident: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खभर आ रही है। दरअसल, सहां के तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के पास शनिवार को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे हादसा इतना भयानक हुआ कि कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और कई यात्री बस के नीचे दब गए। बस में कुल 24 से ज्यादा यात्री सवार थे, जो झारखंड के कुरडेग से कुनकुरी जा रहे थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को घटना की जानकारी दी।

Chhattisgarh bus accident news: घटना के तुरंत बाद सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची

घटना के तुरंत बाद सुपेला पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए तुरंत कुनकुरी अस्पताल भेजा। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर अस्पतालों में रेफर किया गया है। बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और चालक तथा बस मालिक से बयान लिए जा रहे हैं।

Jashpur road accident CG: बस में 24 से ज्यादा यात्री सवार थे,

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि preliminary जांच में यह संकेत मिला है कि बस अनियंत्रित होने का कारण तेज गति या ब्रेक फेल होना हो सकता है। प्रशासन ने आसपास के इलाके में यातायात को नियंत्रित किया और राहत कार्य जारी रखा। बता दें कि, बस में 24 से ज्यादा यात्री सवार थे, जो झारखंड के कुरडेग से कुनकुरी जा रहे थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को घटना की जानकारी दी।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।