Donald Trump Iran Warning: ईरानी सेना हथियार डाल दें, नहीं तो अंजाम मौत.. ईरान को ट्रंप की खुली धमकी! कहा- हम आपको इम्यूनिटी देंगे

Donald Trump Iran Warning: ईरानी सेना हथियार डाल दें, नहीं तो अंजाम मौत.. ईरान को ट्रंप की खुली धमकी! कहा- हम आपको इम्यूनिटी देंगे

Donald Trump Iran Warning: ईरानी सेना हथियार डाल दें, नहीं तो अंजाम मौत.. ईरान को ट्रंप की खुली धमकी! कहा- हम आपको इम्यूनिटी देंगे

Donald Trump Iran Warning/Image Source: ANI

Modified Date: March 6, 2026 / 06:48 am IST
Published Date: March 6, 2026 6:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • ईरान को ट्रंप की चेतावनी
  • सेना को दिया सरेंडर का अल्टीमेटम
  • ईरान पर बढ़ा दबाव

वॉशिंगटन: Donald Trump Iran Warning: Donald Trump ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने ईरानी सेना और पुलिस से हथियार डालने की अपील करते हुए कहा कि अब ईरानी लोगों के साथ खड़े होने का समय आ गया है।ट्रंप ने कहा कि ईरान की सेना और पुलिस को संघर्ष छोड़कर आत्मसमर्पण कर देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

ट्रंप का बड़ा अल्टीमेटम (Donald Trump Iran statement)

Donald Trump Iran Warning ट्रंप के मुताबिक, जो लोग हथियार डालकर इम्यूनिटी स्वीकार करेंगे, उन्हें अमेरिका की ओर से सुरक्षा दी जाएगी। उन्होंने कहा, “हम आपको इम्यूनिटी देंगे, लेकिन अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपको पूरी तरह मौत का सामना करना पड़ेगा।” इसके साथ ही ट्रंप ने दुनिया भर में मौजूद ईरानी राजनयिकों से भी अपील की है कि वे माफी मांगें और एक बेहतर ईरान के निर्माण में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अमेरिका यह सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में ईरान का नेतृत्व चाहे कोई भी करे, लेकिन वह देश अमेरिका या उसके पड़ोसी देशों के लिए खतरा न बने।

ट्रंप ने की बड़ी घोषणा (ran military surrender)

Donald Trump Iran Warningमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह विवादों में घिरीं गृह सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नोएम की जगह ओक्लाहोमा के रिपब्लिकन सीनेटर मार्कवेयन मुलिन को नियुक्त करेंगे।ट्रंप ने यह घोषणा बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर की। इससे दो दिन, पहले नोएम को संसद भवन में रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक, दोनों दलों के सांसदों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा था।ट्रंप ने कहा कि वह नोएम को “स्पेशल एनवॉय फॉर द शील्ड ऑफ द अमेरिकाज” नामक नये सुरक्षा समूह में नियुक्त करेंगे। ट्रंप के अनुसार यह समूह पश्चिमी गोलार्ध (अमेरिकी महाद्वीप के देशों) की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगा।नोएम का कार्यकाल विवादों से भरा रहा है, खासकर आव्रजन नियंत्रण से जुड़ी नीतियों को लेकर। इन नीतियों के खिलाफ कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए और अदालतों में मुकदमे भी दायर किए गए।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।