Kawardha News: दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजना पड़ा भारी, पीड़ित परिवार को मिली ऐसी सजा

The village boycotted the victim's family for registering a case of rape दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजना पड़ा भारी, पीड़ित परिवार को मिली ऐसी सजा

Kawardha News: दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजना पड़ा भारी, पीड़ित परिवार को मिली ऐसी सजा

The village boycotted the victim's family for registering a case of rape

Modified Date: July 13, 2023 / 07:46 pm IST
Published Date: July 13, 2023 7:44 pm IST

कवर्धा। सिटी कोतवाली क्षेत्र में 6 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाले अपचारी बालक का शिकायत कर जेल भेजना पीड़ित परिवार को महंगा पड़ गया। जेल से बाहर आते ही आरोपी युवक पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप। इसके अलावा गांव के दबंगों ने पीड़ित परिवार को गांव से बहिष्कार कर दिया है और बातचीत व लेनदेन करने वालों पर पांच हजार रुपए के अर्थदंड की फरमान जारी कर किया है।

READ MORE: सरपंच की दबंगई.. मजदूरी मांगने पर मजदूर को पीटा, महिलाओं के साथ भी की ऐसी हरकत 

पीड़ित परिवार काफी डरा हुआ है और एसपी ऑफिस पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर न्याय की मांग किया है। दरअसल, जून 2022 में 6 वर्षीय मासूम के साथ गांव का ही एक साढ़े सत्रह वर्षीय किशोर ने बलात्कार किया था तब मामले की शिकायत के बाद आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, लेकिन जेल से छूटते ही आरोपी और उनके परिवार के साथ गांव के कुछ दबंग लोगों ने पीड़ित परिवार का बहिष्कार कर दिया है। वहीं, मामले में एएसपी ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। IBC24 से सूर्यप्रकाश चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 


लेखक के बारे में