शह मात The Big Debate: पक्ष-विपक्ष में घमासान..सड़क या जंग-ए-मैदान? राजधानी में भी दिखा सियासी दंगल, नीट की लड़ाई क्यों आई नए मोड़ पर?

CG BJP-Congress Protest: रायपुर में भी कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के नजदीक बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

शह मात The Big Debate: पक्ष-विपक्ष में घमासान..सड़क या जंग-ए-मैदान? राजधानी में भी दिखा सियासी दंगल, नीट की लड़ाई क्यों आई नए मोड़ पर?

CG BJP-Congress Protest/Image Credit: IBC24.IN

Modified Date: July 22, 2026 / 11:22 pm IST
Published Date: July 22, 2026 11:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बुधवार 22 जुलाई को देशभर में कांग्रेस-बीजेपी के बीच प्रदर्शनों की होड़ दिखी।
  • रायपुर में भी कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के नजदीक बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।
  • रायपुर में दोनों तरफ से नारेबाजी, झूमा-झटकी और भारी हंगामें के हालात बने।

CG BJP-Congress Protest: रायपुर: बुधवार 22 जुलाई को देशभर में कांग्रेस-बीजेपी के बीच प्रदर्शनों की होड़ दिखी। कांग्रेस पार्टी, कल दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी और उनके साथ हुए बर्ताव का विरोध कर रही है, तो बीजेपी, LOP राहुल गांधी के PM आवास के घेराव का विरोध करने, सड़क पर उतरी। राजधानी रायपुर में भी कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के नजदीक बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से नारेबाजी, झूमा-झटकी और भारी हंगामें के हालात बने। कांग्रेस ने बीजेपी के प्रदर्शन पर हैरत जताई। राहुल गांधी के साथ हुए बर्ताव का विरोध करते हुए मांग रखी की शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, सदन में नीट मुद्दे पर सरकार जवाब दे। इधर, बीजेपी का आरोप है कि, स्टूडेंट आंदोलन की आड़ में देश में अराजक माहौल बनाकर देश को अस्थिर करने की चाल चली जा रही है। दावा किया कि नीट पर जांच और कार्रवाई दोनों जारी है। कांग्रेस देश को दिग्भ्रमित कर रही है।

वहीं दिल्ली में भी सदन के भीतर और बाहर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के खिलाफ भारी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। (CG BJP-Congress Protest) शाम को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार के कार्यकाल में 152 बार पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए, सरकार के सामने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत 3 मांगे रखीं।

CG BJP-Congress Protest: लेकिन इन सब के बीच सच ये है कि छात्रों का आंदोलन, उसका मंच और उनके मूल मुद्दे से हटकर आज बहस के केंद्र में कांग्रेस-बीजेपी का प्रदर्शन राहुल गांधी, उनकी प्रेस-कान्फ्रेंस है। सवाल ये है कि इस हंगामे और पक्ष-विपक्ष की लड़ाई से छात्रों को इंसाफ मिलेगा? क्या आराजकता का माहौल बनाकर देश को अस्थिर करने के आरोप में दम है? या वाकई सत्तापक्ष मूल मुद्दे से ध्यान भटकाने इसे उलझा रहा है?

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.