CG Love Marriage Murder Case: छत्तीसगढ़ में लव मैरिज के एक साल बाद ही पत्नी ने की पति की हत्या, बीवी के कारनामे जान हर कोई हैरान

CG Love Marriage Murder Case: छत्तीसगढ़ में लव मैरिज के एक साल बाद ही पत्नी ने की पति की हत्या, बीवी के कारनामे जान हर कोई हैरान

CG Love Marriage Murder Case: छत्तीसगढ़ में लव मैरिज के एक साल बाद ही पत्नी ने की पति की हत्या, बीवी के कारनामे जान हर कोई हैरान

CG Love Marriage Murder Case: छत्तीसगढ़ में लव मैरिज के एक साल बाद ही पत्नी ने की पति की हत्या, बीवी के कारनामे जान हर कोई हैरान /image: IBC24 File

Modified Date: August 12, 2026 / 05:36 pm IST
Published Date: August 12, 2026 5:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पत्नी प्रिया सोनवानी गिरफ्तार
  • विवाद के दौरान पत्नी ने पति के पैर में चाकू मार दिया
  • मृतक को खून का थक्का बनने में दिक्कत संबंधी बीमारी थी

कोरबा। CG Love Marriage Murder Case: कोरबा में युवक की संदिग्ध मौत के 26 दिन बाद बड़ा खुलासा हुआ है। सुभाष ब्लॉक एसईसीएल कॉलोनी में हुई अंकित सोनवानी की मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी प्रिया सोनवानी के खिलाफ हत्या (Wife Killed Husband) का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले दोनों ने लव मैरिज की थी।

चाकू से किया वार (Chhattisgarh Murder News)

CG Love Marriage Murder Case मिली जानकारी के अनुसार घटना 15 जुलाई की है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के सुभाष ब्लॉक में अंकित सोनवानी गंभीर हालत में मिला था। उसके पैर में चाकू लगने से गहरा घाव था और लगातार खून बह रहा था। परिजन उसे तत्काल एसईसीएल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन निजी अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अक्सर इस बात पर होता था विवाद (Korba Crime New)

बताया जाता है कि अंकित की मौत के बाद उसकी बहन अंकिता सहित परिजनों ने पत्नी प्रिया पर गंभीर आरोप लगाए और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की। परिजनों का आरोप था कि दोनों ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था और शराब पीने को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि विवाद के दौरान पत्नी प्रिया ने कथित तौर पर अंकित के पैर में चाकू मार दिया। चोट लगने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उसकी मौत हो गई। मामले में एक और अहम जानकारी सामने आई है।

26 दिन बाद खुला मौत का राज (Korba Murder Case)

CG Love Marriage Murder Case बताया जा रहा है कि अंकित को ऐसी बीमारी थी, जिसके कारण उसके खून का थक्का बनने में सामान्य से अधिक समय लगता था। पुलिस के अनुसार उसकी पत्नी को भी इस बीमारी की जानकारी थी। ऐसे में पैर में लगी चोट के बाद अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने घटना के 26 दिन बाद आरोपी पत्नी प्रिया सोनवानी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

कोरबा CSP प्रतीक चतुर्वेदी –

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.