Chhattisgarh Police Bribe Case: छत्तीसगढ़ में चौकी प्रभारी और ASI रिश्वत लेते हिरासत में.. झूठे मामले में फंसाने के नाम पर वसूल रहे थे इतनी रकम, ऐसे दबोचा गया

Chhattisgarh Police Bribe Case: छत्तीसगढ़ में एंटी क्राइम ब्रांच ने दो पुलिस अफसरों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, झूठे मामले में वसूली।

Chhattisgarh Police Bribe Case: छत्तीसगढ़ में चौकी प्रभारी और ASI रिश्वत लेते हिरासत में.. झूठे मामले में फंसाने के नाम पर वसूल रहे थे इतनी रकम, ऐसे दबोचा गया

Chhattisgarh Police Bribe Case || Image- Symbolic (Canva)

Modified Date: February 24, 2026 / 04:40 pm IST
Published Date: February 24, 2026 4:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • एसीबी ने दो पुलिस अफसरों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
  • झूठे मामले में फंसाने की धमकी पर रिश्वत ली
  • आरोपी अफसरों से पूछताछ जारी, कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया

बैकुंठपुर: एंटी क्राइम ब्रांच की अंबिकापुर शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पुलिस अफसरों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। (Chhattisgarh Police Bribe Case) इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आरोपी अधिकारी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

झूठे मामले में फंसाने की धमकी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी में पदस्थ चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ और एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि चौकी प्रभारी उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग कर रहे थे।

जारी है जांच और कार्रवाई

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत राशि के साथ चौकी प्रभारी के पास भेजा गया। (Chhattisgarh Police Bribe Case) जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रकम स्वीकार की, एसीबी टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown