Bilaspur Transporter Commits Suicide: कोरबा के ट्रांसपोर्टर ने बिलासपुर के लॉज में क्यों लगा ली फांसी?.. सुसाइड नोट लगा पुलिस के हाथ, बताई ‘जिंदगी से हार’ की वजह

बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड स्थित शारदा लॉज में कोरबा निवासी ट्रांसपोर्टर प्रदीप जायसवाल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Bilaspur Transporter Commits Suicide: कोरबा के ट्रांसपोर्टर ने बिलासपुर के लॉज में क्यों लगा ली फांसी?.. सुसाइड नोट लगा पुलिस के हाथ, बताई ‘जिंदगी से हार’ की वजह

Transporter from Korba commits suicide in Bilaspur lodge || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 31, 2026 / 08:56 pm IST
Published Date: August 31, 2026 8:55 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लॉज के कमरे में फंदे पर मिली लाश
  • मृतक कोरबा के दीपका का रहने वाला था
  • पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया

बिलासपुर: न्यायधानी के के पुराने बस स्टैंड स्थित शारदा लॉज में एक ट्रांसपोर्टर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर जांच शुरू की। (Transporter from Korba commits suicide in Bilaspur lodge) मृतक की पहचान प्रदीप जायसवाल के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतक प्रदीप कोरबा जिले के कोयला क्षेत्र दीपका का रहने वाला था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

लॉज के कमरे में फंदे पर लटकी मिली लाश

बताया जा रहा है कि प्रदीप जायसवाल शारदा लॉज के एक कमरे में ठहरा हुआ था। कुछ समय बाद जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की जांच की, जहां प्रदीप का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सुसाइड नोट में डिप्रेशन का जिक्र

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें प्रदीप ने डिप्रेशन में होने का जिक्र किया है। साथ ही परिवार से माफी मांगने की बात भी लिखी है। (Transporter from Korba commits suicide in Bilaspur lodge) पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है। साथ ही मृतक के परिवार और परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स, महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ साल के अंत तक: कोल इंडिया सीएमडी

फीचर फोन से भी बिना इंटरनेट कर सकेंगे यूपीआई भुगतान, फोनपे ने शुरू की सेवा

अमेठी में स्कूल बस के कंटेनर से टकराने से दो दर्जन से अधिक बच्चे घायल

मिल पर चीनी कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट, खुदरा भाव में कोई बदलाव नहीं

होर्मुज जलडमरूमध्य बाधित होने के बीच आईओसी ने एलपीजी उत्पादन 30 प्रतिशत बढ़ाया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown