Lormi Police Viral Video: छत्तीसगढ़ में हुई वर्दी शर्मसार… शराब के नशे में चूर आरक्षक कर रहा था ये काम, वीडियो वायरल होते ही SP ने तुरंत किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में वर्दी हुई शर्मसार… शराब के नशे में चूर आरक्षक कर रहा था ये काम….Lormi Police Viral Video: Uniform disgraced in Chhattisgarh

Lormi Police Viral Video | Image Source | IBC24
- लोरमी जिले में वर्दी पर लगा दाग,
- शराब के नशे में धुत मिला लोरमी थाने का आरक्षक,
- एसपी ने शराबी आरक्षक को किया निलंबित,
लोरमी: Lormi Police Viral Video: एक ओर जहां पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के दावे करता है वहीं दूसरी ओर लोरमी से सामने आई एक शर्मनाक घटना ने पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पुलिस वर्दी पहने एक आरक्षक शराब के नशे में पूरी तरह चूर नजर आ रहा है।
Lormi Police Viral Video: यह वीडियो लोरमी की सरकारी शराब दुकान के बाहर का बताया जा रहा है, जहां आरक्षक रोशन पहाड़ी, जो लोरमी थाने में पदस्थ है नशे में झूमता हुआ देखा गया। जानकारी के अनुसार आरक्षक की ड्यूटी शराब दुकान के पास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगाई गई थी लेकिन ड्यूटी निभाने के बजाय वह खुद ही नशे में धुत होकर सड़कों पर लड़खड़ाता नजर आया।
Lormi Police Viral Video: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नशे में पूरी तरह चूर यह आरक्षक सड़क पार करने की स्थिति में भी नहीं था। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे सहारा देकर सड़क पार कराया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने यह शर्मनाक दृश्य कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरक्षक रोशन पहाड़ी को निलंबित कर दिया है। साथ ही, उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह वीडियो आरक्षक रोशन पहाड़ी का है, जो लोरमी थाने में पदस्थ था और सरकारी शराब दुकान के बाहर नशे में धुत पाया गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Lormi Police Viral Video: Uniform disgraced in Chhattisgarh... Video of drunk constable goes viral, SP suspends him
लोरमी
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm