Chhattisgarh Ganja Taskari News: छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ में आई ‘जहर की खेप’.. लग्जरी कार के जरिये कर रहे थे करीब डेढ़ करोड़ के गांजे की तस्करी, देखें वीडियो
Chhattisgarh Ganja Taskari News: छत्तीसगढ़ में 281 किलो गांजा जब्त, लग्जरी कार से तस्करी, पांच आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति बरामद।
Chhattisgarh Ganja Taskari News || Image- IBC24 News File
- 281 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
- लग्जरी कार से हो रही थी तस्करी
- करोड़ों की संपत्ति भी बरामद
महासमुंद: जिले के सिंघोड़ा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 281.900 किलो गांजा जब्त किया, (Chhattisgarh Ganja Taskari News) जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये आंकी गई है।
तस्करी में इस्तेमाल वाहन भी बरामद
पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल एक फॉर्च्यूनर और एक स्कॉर्पियो कार भी जब्त की। इसके अलावा, आरोपियों की कुल संपत्ति 2 करोड़ 6 लाख रुपये से अधिक की बरामद की गई। पकड़े गए सभी आरोपी महाराष्ट्र के सतारा और सोलापुर के रहने वाले हैं।
जाने क्या थी तस्करों की पूरी प्लानिंग
तस्कर ओडिशा के फुलवानी से गांजा लेकर महाराष्ट्र के पुणे में बेचने की फिराक में थे। (Chhattisgarh Ganja Taskari News) पुलिस ने NH-53 पर घेराबंदी कर उन्हें रेहटीखोल के पास दबोच लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
एप्स्टीन यौन अपराध: 7.25 करोड़ डॉलर के मुआवजा कोष को प्रारंभिक मंजूरी
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार
पाकिस्तान सरकार ने भारी जनाक्रोश के बाद पेट्रोल की कीमत में 80 रुपये प्रति लीटर की कटौती की
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख का जुर्माना
राज्यसभा ‘क्रॉस-वोटिंग’ मामला: समिति आलाकमान को सौंपेगी रिपोर्ट
मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और चालक पर हमला, एक व्यक्ति हिरासत में

Facebook


