MLA Bhulan Singh Birthday Video: विधायक के जन्मदिन में सरकारी अधिकारियों ने बांधा समा, तहसीलदार-पुलिसकर्मियों का VIDEO हुआ वायरल, मचा हड़कंप
MLA Bhulan Singh Birthday Video: विधायक के जन्मदिन में सरकारी अधिकारियों ने बांधा समा, तहसीलदार-पुलिसकर्मियों का VIDEO हुआ वायरल, मचा हड़कंप
MLA Bhulan Singh Birthday Video | Photo Credit: AI
- विधायक का जन्मदिन मनाते नजर आए सरकारी अधिकारी
- विधायक के जन्मदिन में अधिकारियों की भीड़
- पार्टी में अधिकारियों ने गाना गाकर बांधा समा
सूरजपुर: जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। MLA भूलन सिंह का जन्म दिन (MLA Bhulan Singh Birthday) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। बताया जा रहा है कि कई अधिकारी विधायक भूलन सिंह के जन्मदिन जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
MLA Bhulan Singh Birthday Video बताया जा रहा है कि विधायक के बर्थडे सेलिब्रेशन में अधिकारियों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी थी। इस दौरान कई अधिकारी गाना गाकर माहौल बनाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सरकारी मर्यादा छोड़कर राजनीतिक रंग में किस तरह से अधिकारी रंगे हुए हैं। कई अधिकारियों ने जन्मदिन पर गाना भी गाया है। एमएलए भूलन सिंह के जन्मदिन का यह वीडियो बताया जा रहा है, जहां पर पुलिसकर्मी, तहसीलदार सभी नजर आए हैं। पार्टी में अधिकारियों ने गाना गाकर समा भी बांधा है। तो तस्वीरें भी आपको दिखाते हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह का कल जन्मदिन था। जिसमें उन्होंने एक छोटा सा आयोजन किया था। लेकिन कार्यकर्ताओं के भीड़ से ज्यादा जो है अधिकारियों की भीड़ वहां पर देखने को मिली है। चाहे वो तहसीलदार हो, पुलिसकर्मी हो या फिर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी या शिक्षा विभाग के अधिकारी हो तो सभी ने वहां पे अलग-अलग तरीके से जन्मदिन उनका मनाया।
सबसे बड़ी बात है कि जो शिक्षा विभाग के बीआरसी है वो तो हद पार कर दिए, उन्होंने तो विधायक के पैर छू के आशीर्वाद तक ले लिया है, तो ऐसे में कहीं ना कहीं जो शासकीय मर्यादा और निष्पक्षता होता है उसको दरकिनार करके राजनीति रंग में रंगने का ये वीडियो जो है वो सोशल मीडिया में अब वायरल हो रहा है। कई तरह के प्रतिक्रिया आ रहे हैं कि अधिकारी अगर ऐसे राजनीति कार्यक्रम में शरीक होंगे। इस तरह के गाने गाएंगे और समा बांधेंगे तो ऐसे में कैसे निष्पक्ष निष्पक्षता रहेगी?
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 9 May 2026 : 9 मई का सटीक पंचांग, आज बना है दुर्लभ शुक्ल योग, राहु काल के दौरान भूलकर भी न करें ये शुभ काम
- Bhanupratappur Viral Video: ठेकेदारों की दबंगई, PWD कर्मचारी के साथ किया ऐसा काम, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
- Middle East War Update: इजराइल-लेबनान सीमा पर फिर जंग जैसे हालात, रॉकेट और मिसाइलों से दहली जमीन, अबतक इतने लोगों की मौत

Facebook


