Jheeram Valley incident: झीरम घाटी कांड की 12वीं बरसी पर पूर्व सीएम ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, भाजपा-कांग्रेस में चले बयानों के तीर
12th anniversary of jheeram Valley incident: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि “12 साल बीतने के बावजूद …

12th anniversary of jheeram Valley incident, image source: ibc24
- 12 साल बीतने के बावजूद जांच पूरी नहीं
- झीरम घाटी में बने शहीद स्मारक पहुंचे दीपक बैज
- दूध का दूध और पानी का पानी हो : राम विचार नेताम
- पहलगाम हमले से झीरमकांड की तुलना
रायपुर: 12th anniversary of jheeram Valley incident, झीरम घाटी नक्सली हमले की 12वीं बरसी पर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि “12 साल बीतने के बावजूद जांच पूरी नहीं हुई है। NIA ने जांच में लगातार अड़ंगा डाला है।” उन्होंने आरोप लगाया कि “FIR में जिन लोगों का नाम था उनसे पूछताछ तक नहीं हुई, जिससे NIA की जांच की गंभीरता पर सवाल उठते हैं।”
भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी के पुराने वादों को याद दिलाते हुए कहा, “प्रधानमंत्री खुद बस्तर आए थे और कहा था कि 6 महीने में जांच पूरी होगी, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।” बघेल ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार ने SIT का गठन किया था, लेकिन NIA कोर्ट चली गई। कोर्ट से SIT के गठन की अनुमति मिलने तक कांग्रेस सरकार चली गई।
पूर्व सीएम ने भाजपा पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि “कोल और शराब जैसे मामलों की जांच कई एजेंसियों से करवाई जा सकती है, लेकिन झीरम जैसे संवेदनशील मामले में भारत सरकार SIT के गठन से रोकती है।”
12th anniversary of jheeram Valley incident, वहीं इस मामले में भाजपा नेता ओपी चौधरी की टिप्पणी पर भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा, “अगर महंगाई बढ़ेगी तो 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी अपने आप बन जाएगी? 80 करोड़ लोगों को 5 किलो चावल में खुश रखने वाली सरकार विकास के दावे कैसे कर सकती है?”
झीरम घाटी में बने शहीद स्मारक पहुंचे दीपक बैज
इधर आज PCC चीफ दीपक बैज झीरम की बरसी पर झीरम घाटी में बने शहीद स्मारक पहुंचे, उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और घटना स्थल का दौरा किया। इस दौरान दीपक बैज ने कहा कि अब तक झीरम के पीड़ितों को न्याय नहीं मिला है।

दूध का दूध और पानी का पानी हो : राम विचार नेताम
इस बीच झीरम की बरसी पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि “हम सभी चाहते हैं कि दूध का दूध और पानी का पानी हो।” उन्होंने झीरम मामले को कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति का नतीजा बताया और कांग्रेस नेताओं से पुनर्विचार की सलाह दी।
पहलगाम हमले से झीरमकांड की तुलना
भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने बयान दिया कि “भूपेश बघेल जो सबूत सामने रख रहे हैं, उससे कांग्रेस की बदनामी होगी।” इस पर कांग्रेस नेता और पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने पलटवार करते हुए कहा कि “मोतीलाल साहू खुद घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं, पहले कांग्रेस में थे और अब भाजपा की भाषा बोल रहे हैं।” उन्होंने झीरम कांड की तुलना पहलगाम आतंकी हमले से करते हुए कहा कि “जिस तरह वहां के पीड़ितों को न्याय नहीं मिला, उसी तरह झीरम के पीड़ित भी आज तक न्याय से वंचित हैं।”
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा कांग्रेस की पदयात्रा पर कटाक्ष करते हुए स्केटिंग की सलाह पर उपाध्याय ने कहा, “पदयात्रा से ही सरकारें बदली हैं। यही पदयात्रा एक बार फिर भाजपा की सरकार बदल देगी।”
झीरम घाटी नक्सली हमले को लेकर एक बार फिर राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है, और जांच की पारदर्शिता को लेकर कई बड़े सवाल उठ खड़े हुए हैं।
read more: जापान को पीछे छोड़ भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना: नीति आयोग सीईओ
read more: रोहित, विराट और गिल ने हमें विदेशों में टेस्ट मैच जीतने का खाका दिया है: गिल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: झीरम घाटी नक्सली हमला 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के झीरम घाटी क्षेत्र में हुआ था। इसमें कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर निकले कई वरिष्ठ नेता, जिनमें महेन्द्र कर्मा, नंदकुमार पटेल और अन्य शामिल थे, माओवादी हमले में मारे गए। यह हमला भारत के राजनीतिक इतिहास का एक बड़ा आतंकी हमला माना जाता है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: On the 12th anniversary of the Jheeram Valley incident, the former CM made serious allegations against the central government, arrows of statements were fired between BJP and Congress
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm