Online Train Ticket Booking Rules: बदले गए ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने के नियम, कंफर्म टिकट मिलना होगा आसान
Online Train Ticket Booking Rules: जानकारी के मुताबिक 01 अक्तूबर 2025 से सामान्य आरक्षण खुलने के पहले 15 मिनट के दौरान, आरक्षित सामान्य टिकट, केवल आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ता ही IRCTC की …

Train Ticket booking
- त्योहारों और शादी के सीजन में सामान्य टिकट की मारामारी
- जुलाई में तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अनिवार्य हुआ था नियम
- कैसे काम करेगा नया नियम? जानें
रायपुर: Online Train Ticket Booking Rules, भारतीय रेलवे ने IRCTC की वेबसाईट से सामान्य टिकट बुक करने के लिए आधार नंबर अनिवार्य कर दिया है । ये व्यवस्था एक अक्तूबर से लागू हो जाएगी । जानकारी के मुताबिक 01 अक्तूबर 2025 से सामान्य आरक्षण खुलने के पहले 15 मिनट के दौरान, आरक्षित सामान्य टिकट, केवल आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ता ही IRCTC की वेबसाइट/इसके ऐप के ज़रिए बुक कर सकेंगे ।
हालांकि, मौजूदा वक्त में भारतीय रेलवे के कम्प्यूटरीकृत PRS काउंटरों के ज़रिए, सामान्य आरक्षित टिकटों की बुकिंग के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है । सामान्य आरक्षण खुलने के 10 मिनट के प्रतिबंध के समय में भी कोई बदलाव नहीं होगा, जिसके दौरान भारतीय रेलवे के अधिकृत टिकट एजेंटों को पहले दिन आरक्षित टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी। आरक्षण व्यवस्था का लाभ सबसे पहले आम उपयोगकर्ताओं तक पहुँचाने के लिए और बेईमान तत्वों द्वारा इस सुविधा के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है ।
Online Train Ticket Booking Rules: बताते चलें कि अभी इस तरह का नियम सिर्फ तत्काल बुकिंग पर लागू है। सामान्य रिजर्वेशन के लिए बुकिंग रोजाना आधी रात 12.20 बजे से शुरू होती है और रात 11.45 बजे तक चलती है। सामान्य टिकटों के लिए एडवांस बुकिंग यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले खुलती है।
Online Train Ticket Booking Rules changed : कैसे काम करेगा नया नियम
मान लीजिए आपको नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस में 15 नवंबर के लिए टिकट बुक करनी है, इसके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग विंडो 16 सितंबर को आधी रात 12.20 बजे खुलेगी। अब 12.20 बजे से लेकर 12.35 बजे तक इस ट्रेन में सिर्फ वही यूजर्स टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार वेरिफाइड होगा। अगर आपका अकाउंट आधार वेरिफाइड नहीं होगा तो आप विंडो खुलने के बाद 12.20 बजे से लेकर 12.35 बजे तक बुकिंग नहीं कर पाएंगे।
त्योहारों और शादी के सीजन में सामान्य टिकट की मारामारी
आमतौर पर दीपावली, छठ पूजा, होली जैसे बड़े त्योहारों और शादी के सीजन में 2 महीने पहले बुकिंग विंडो खुलते ही टिकट बुक करने के लिए यात्रियों की भीड़ टूट पड़ती है। ये भीड़ सामान्य बुकिंग के लिए भी बिल्कुल वैसे ही टूटती है, जैसे तत्काल बुकिंग के लिए टूटती है।
जुलाई में तत्काल टिकट बुकिंग के लिए अनिवार्य हुआ था नियम
बताते चलें कि भारतीय रेल ने इस साल जुलाई में ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार ऑथेंटिफिकेशन अनिवार्य कर दिया था। इस नियम के अनुसार, आईआरसीटीसी के मोबाइल ऐप और वेबसाइट से ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने के लिए यूजर का अकाउंट आधार वेरिफाइड होना जरूरी है। अगर आपका अकाउंट आधार वेरिफाइड नहीं है तो आप ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक नहीं कर सकते हैं।
read more: दोहा में हमास पर इजराइली हमले के खिलाफ कतर कर रहा शिखर सम्मेलन का आयोजन
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 👉 यह नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा। इस दिन से सामान्य आरक्षण खुलने के पहले 15 मिनट तक केवल आधार वेरिफाइड यूजर्स ही IRCTC वेबसाइट या ऐप से ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Rules for booking online train tickets have been changed, getting confirmed tickets will be easier
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm