BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

दोहा में हमास पर इजराइली हमले के खिलाफ कतर कर रहा शिखर सम्मेलन का आयोजन

दोहा में हमास पर इजराइली हमले के खिलाफ कतर कर रहा शिखर सम्मेलन का आयोजन

दोहा में हमास पर इजराइली हमले के खिलाफ कतर कर रहा शिखर सम्मेलन का आयोजन
Bhasha
Published: 15 Sept 2025 | 6:06 pmModified: 15 Sept 2025 | 6:06 pm

दुबई, 15 सितंबर (एपी) राजधानी दोहा में हमास के नेताओं पर इजराइल द्वारा पिछले सप्ताह किए गए हमले के खिलाफ कतर सोमवार को एक शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है।

कतर को उम्मीद है कि इस शिखर सम्मेलन में अरब और इस्लामी देशों का एक समूह इजराइल को नियंत्रित करने का तरीका सुझाएगा, क्योंकि गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ उसके हमले जारी हैं।

हमास के नेताओं पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब कतर इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध में संघर्ष विराम करवाने के लिए एक प्रमुख मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

कतर ने इस बात पर जोर दिया कि वह इस हमले के बावजूद दोनों के बीच संघर्ष विराम करवाने के लिए प्रयास करता रहेगा।

कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने रविवार को एक बैठक में कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय दोहरे मापदंड अपनाना बंद करे और इजराइल को उसके द्वारा किए गए सभी अपराधों के लिए दंडित करे।’’

यह स्पष्ट नहीं है कि शिखर सम्मेलन से क्या हासिल हो पाएगा, क्योंकि कुछ देशों के पहले से ही इजराइल के साथ कूटनीतिक संबंध हैं और वे अपने संबंध तोड़ने में संकोच कर सकते हैं।

एपी

प्रीति दिलीप

दिलीप

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: दोहा में हमास पर इजराइली हमले के खिलाफ कतर कर रहा शिखर सम्मेलन का आयोजन

People also search for:West Asia-Qatar

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
भारत के साथ व्यापार समझौते पर तुरंत किसी फैसले के आसार नहीं: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर

भारत के साथ व्यापार समझौते पर तुरंत किसी फैसले के आसार नहीं: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर

02 Oct 2026 | 8:18 am
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm