Raipur South By-Election: सुनील सोनी के खिलाफ कांग्रेस से कौन लड़ेगा चुनाव? टिकट की रेस में ये दो नेता हैं सबसे आगे, दिल्ली से लगेगी अंतिम मुहर
सुनील सोनी के खिलाफ कांग्रेस से कौन लड़ेगा चुनाव? Pramod Dubey and Akash Sharma may contest against Sunil Soni in Raipur South Assembly

Congress Candidate List For Nagar Palika Chunav 2025/ Image Credit: IBC24 File Photo
रायपुरः Raipur South By-Election छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। इस सीट पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भाजपा ने यहां पूर्व सांसद सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस में अभी प्रत्याशी को लेकर मंथन का दौर चल रहा है। रविवार को रायपुर के राजीव भवन में आयोजित कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में नाम तय कर लिया गया है। नामों का पैनल एआईसीसी को भेजा गया है। आज-कल में किसी एक नाम पर मुहर लगाते हुए पार्टी इसकी घोषणा कर सकती है।
Read More : MPPSC Mains Exam 2024 : MPPSC मुख्य परीक्षा आज से.. 21 से 26 अक्टूबर तक होगा एग्जाम, यहां देखें टाइम टेबिल
Raipur South By-Election सूत्रों की मानें तो प्रत्याशी चयन को लेकर क्षेत्र के नेता-कार्यकर्ताओं ने पहले ही पैराशूट प्रत्याशी नहीं उतारने की बात कही है। यही वजह है कि कांग्रेस इस बार स्थानीय नेताओं को प्रत्याशी बनाने पर जोर दे रही है। सूत्रों ने बताया कि रविवार को हुई बैठक में प्रमोद दुबे, आकाश शर्मा, कन्हैया अग्रवाल और ज्ञानेश शर्मा के नाम को लेकर चर्चा हुई। प्रमोद दुबे और आकाश शर्मा का नाम प्रत्याशियों के पैनल में सबसे आगे माना जा रहा है। दोनों इसी विधानसभा क्षेत्र के हैं।
बता दें कि चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान किया था, जिन पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि यहां मतगणना 23 नवंबर को होगी। गौरतलब है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव ब्रजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद हो रहे हैं। ब्रजमोहन अग्रवाल 2023 में इस विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें रायपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया था। रायपुर का सांसद बनने के बाद ब्रजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद चुनाव आयोग ने इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया था।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Pramod Dubey and Akash Sharma may contest against Sunil Soni in Raipur South Assembly
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am