Raipur Crime News : अंतर्राज्जीय चोर गैंग का पर्दाफाश, इतने आरोपी गिरफ्तार, वारदात के तरीके ने पुलिस के भी उड़ाए होश
Raipur Crime News : अंतर्राज्जीय चोर गैंग का पर्दाफाश, इतने आरोपी गिरफ्तार, वारदात के तरीके ने पुलिस के भी उड़ाए होश
Raipur Crime News/Photo Credit: IBC24
रायपुर। Raipur Crime News : राजधानी पुलिस ने अंतर्राज्जीय चोर गैंग का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों समेत एक ज्वेलर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए ACP आजाद चौक ईशु अग्रवाल ने बताया कि दोनों शातिर चोर नागपुर से बाइक के जरिये रायपुर आकर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते थे।
पुलिस के मुताबिक शातिर चोर विक्की उर्फ वीरेंद्र वर्मा, दुर्गेश निर्मलकर उर्फ छोट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और पुछताछ में बताया है कि चोरी की वारदात को बडे ही शातिराना अंदाज में अंजाम देते थे, आरोपी दुर्गेश रायपुर में रहकर सूने मकानों को रैकी कर टारगेट करता था और एक-दो दिन बाद अपने साथी वीरेन्द्र को नागपुर से चोरी के औजार लेकर बुलाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों के शहरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे हैं लेकिन अभी तक कहीं गिरफ्तार नहीं हुए थे।
आरोपियों ने बताया कि रायपुर के कबीर नगर, सरस्वती नगर के करीब तीन से चार बड़ी चोरियों को अंजाम दिया है जिनकी अभी तक FIR नहीं हुई है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि रायपुर के सूने मकानों से चोरी किए जेवरात राकेश डुमरे नामक ज्वेलर्स को नागपुर में बेचे जिसके बाद पुलिस ने ज्वेलर को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों चोरों और उनसे चोरी का सामान खरीदने वाले ज्वेलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और महाराष्ट्र, एमपी पुलिस को गिरफ्तारी की सूचना दी है।
ये भी पढ़ें
- CG Student Union Election : छत्तीसगढ़ में छात्र संघ चुनाव पर बड़ा अपडेट, इस दिन CM निवास का घेराव करेगी NSUI, पूर्व सीएम समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
- Jabalpur Bargi Dam News: नाव में पानी घुस रहा था…”बरगी हादसे में 23 लोग बचाए गए, लेकिन कई दास्तां रह गई अधूरी, ये कहानी को सुनकर नहीं रोक पाएंगे अपने आंसू
- Jabalpur Bargi Dam Hadsa: मम्मी कब आएंगी..? बरगी डैम में क्रूज़ पलटने से बिखरा परिवार, मासूम अब भी ढूंढ रहा अपनी मां
- Satna Wedding Viral Video : दहेज को ‘ना’ और सादगी को ‘हां’! घोड़े पर नहीं इस अनोखे तरीके से ब्याह रचाने पहुंचे दूल्हे, देखें 101 जोड़ों की शादी का अनोखा नज़ारा
- Netflix Launched Clips: Instagram-YouTube को टक्कर देने उतरा Netflix? ‘Clips’ फीचर लॉन्च, मोबाइल यूजर्स के लिए आया ये कमाल का फीचर!

Facebook


