CG Student Union Election : छत्तीसगढ़ में छात्र संघ चुनाव पर बड़ा अपडेट, इस दिन CM निवास का घेराव करेगी NSUI, पूर्व सीएम समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

CG Student Union Election : इस चुनाव की मांग को लेकर CM निवास का घेराव करेगी NSUI, पूर्व सीएम समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

CG Student Union Election : छत्तीसगढ़ में छात्र संघ चुनाव पर बड़ा अपडेट, इस दिन CM निवास का घेराव करेगी NSUI, पूर्व सीएम समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

CG Student Union Election/Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 1, 2026 / 05:04 pm IST
Published Date: May 1, 2026 4:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • NSUI ने 7 मई को रायपुर में सीएम हाउस घेराव का ऐलान किया
  • प्रदर्शन में सचिन पायलट, भूपेश बघेल और दीपक बैज होंगे शामिल
  • छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन तेज

रायपुर। CG Student Union Election : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर छात्र संघ चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। प्रदेश के विश्वविधायालयों में चुनाव (CG Student Union Election) की मांग को लेकर NSUI के कार्यकर्ता प्रदर्शन की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार, NSUI 7 मई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। जिसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीसीसी चीफ दीपक बैज समेत बड़ी संख्या में छात्र नेता और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, NSUI ने छात्र संघ चुनाव (CG Student Union Election) की मांग को लेकर 7 मई को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का ऐलान किया है। यह प्रदर्शन दोपहर 2 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम से शुरू होगा और राजधानी के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सीएम हाउस तक पहुंचेगा।

आपको बता दें कि प्रदर्शन (CG Student Union Election) को लेकर NSUI प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट से मुलाकात कर घेराव में शामिल होने का आग्रह किया, जिसके बाद पायलट ने घेराव में शामिल होने की सहमति दे दी है। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्र नेता और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

क्या है छात्र संघ चुनाव?

छात्र संघ चुनाव (CG Student Union Election) विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में हर साल होने वाली एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसमें छात्र अपने प्रतिनिधियों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव आदि) को सीधे वोट देकर चुनते हैं। यह चुनाव छात्र हित, उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने के लिए होते हैं।

 

ये भी पढ़ें

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.