Wedding Ceremony in Cremation Ground: यहां श्मशान घाट में शादी समारोह.. वरमाला से लेकर तेज आवाज में नाच-गाना भी.. अब जिले के कलेक्टर ने दिए जाँच और कार्रवाई के आदेश

Wedding Ceremony in Cremation Ground in Almora: अल्मोड़ा में श्मशान घाट पर शादी समारोह का वीडियो वायरल, प्रशासन ने जांच के आदेश दिए, नियम उल्लंघन की जांच जारी

Wedding Ceremony in Cremation Ground: यहां श्मशान घाट में शादी समारोह.. वरमाला से लेकर तेज आवाज में नाच-गाना भी.. अब जिले के कलेक्टर ने दिए जाँच और कार्रवाई के आदेश

Wedding Ceremony in Cremation Ground in Almora || Image- The Tribune File

Modified Date: May 1, 2026 / 08:36 pm IST
Published Date: May 1, 2026 8:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अल्मोड़ा में श्मशान घाट पर शादी समारोह से विवाद
  • वरमाला और डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कलेक्टर ने जांच और कार्रवाई के दिए आदेश

अल्मोड़ा: जिले में एक श्मशान घाट पर डेस्टिनेशन वेडिंग समारोह आयोजित करने का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। (Wedding Ceremony in Cremation Ground) आमतौर पर अंतिम संस्कार के लिए उपयोग होने वाले इस जगह पर शादी जैसे समारोह के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।

50 से ज्यादा मेहमान भी हुए शामिल

यह कार्यक्रम 25 अप्रैल को सल्ट ब्लॉक के मर्चुला क्षेत्र में स्थित उस घाट पर आयोजित किया गया, जो रामगंगा और बदनगढ़ नदियों के संगम के पास है और जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के नजदीक पड़ता है। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के एक जोड़े ने यहां विवाह से जुड़े कार्यक्रम, जैसे वरमाला, आयोजित किए थे।

जानकारी के अनुसार, समारोह के लिए घाट को सजाया गया था और करीब 50 मेहमान इसमें शामिल हुए। इस दौरान तेज संगीत भी बजाया गया, जिस पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि इस तरह के स्थानों का उपयोग केवल अंतिम संस्कार और शोक से जुड़े कार्यों के लिए ही किया जाना चाहिए।

जाएगा प्रशासन, दिए जाँच के आदेश

स्थानीय निवासियों और समाज के लोगों ने इसे धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं का उल्लंघन बताया है। उनका कहना है कि नदी संगम पर स्थित श्मशान घाट अत्यंत पवित्र माने जाते हैं और यहां इस तरह के आयोजन करना अनुचित है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। (Wedding Ceremony in Cremation Ground) अधिकारियों का कहना है कि यह देखा जा रहा है कि कार्यक्रम के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं और कहीं नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ। साथ ही, जिस रिसॉर्ट पर इस आयोजन में सहयोग देने का आरोप है, उसे नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

घरेलू उड़ानों के लिए विमानन ईंधन की कीमतें स्थिर;वाणिज्यिक एलपीजी,पांच किलोग्राम सिलेंडर के दाम बढ़े

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने एकता और शांति पर जोर दिया

दुनिया में शिखर पर पहुंचे देशों ने भगवान बुद्ध के बताए रास्ते को अपनाया : अखिलेश

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान सीमा के पास 13 आतंकवादी ढेर

एचएमएसआई की अप्रैल में बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 5.63 लाख इकाई हुई


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown