Raipur Dharmantaran Case: रायपुर में धर्मांतरण को लेकर फिर बवाल, प्रार्थना सभा लगाने वाली 3 महिलाओं पर FIR दर्ज, जानें पूरा मामला /image: AI Generated
रायपुर। Raipur Dharmantaran Case: छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण एक गंभीर मुद्दा है। अब तक प्रदेश के वनांचल और आदिवासी इलाकों में होने वाले धर्मांतरण की फिक्र की जा रही थी लेकिन सरकार के धर्म स्वतंत्रता जैसा कड़ा कानून लाने के दावे के बावजूद ग्रामीण के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी तेजी से कन्वर्जन हो रहा है। वहीं, एक ऐसा ही मामला राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके से सामने आया है। जिसके बाद प्रार्थना सभा लगाने वाली 3 महिलाओं पर केस दर्ज कर लिया गया है।
Raipur Dharmantaran Case मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी (Raipur Latest News) के भनपुरी इलाके (Bhanpuri Conversion Case) के एक घर में प्रार्थना सभा चल रही थी, जिसमें, जैन, ईसाई समुदाय के महिला के साथ बड़ी संख्या में हिन्दू महिलाएं भी शामिल हुई थी, जिसका छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था।
Raipur Dharmantaran Case वहीं, आज पुलिस ने घर पर प्रार्थना सभा लगाने वाली महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इन महिलाओं पर हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ टिप्पणी और बीमारी ठीक होने का झांसा देकर धर्मांतरण करने का आरोप है, फ़िलहाल पुलिस ने लक्ष्मी निषाद, सुरेखा, सुषमा कौशिक नाम की महिलाओं के खिलाफ खमतराई थाने में FIR दर्ज किया है।
रायपुर में धर्मांतरण विवाद पर FIR! प्रार्थना सभा लगाने वाली 3 महिलाओं पर केस दर्ज
#Raipur | #Chhattisgarh | #ConversionControversy | @CPRaipurPolice— IBC24 News (@IBC24News) August 22, 2026
ये भी पढ़ें