Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से भिड़ी, सड़क पर बिछ गई लाशें, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से भिड़ी, सड़क पर बिछ गई लाशें, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से भिड़ी, सड़क पर बिछ गई लाशें, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, 10 मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से भिड़ी, सड़क पर बिछ गई लाशें, गाड़ी के उड़ें परखच्चे /image: IBC24 File


Reported By: Arun Soni,
Modified Date: August 22, 2026 / 11:19 am IST
Published Date: August 22, 2026 10:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • बलरामपुर में पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर, 3 मजदूरों की मौत
  • हादसे में 7 मजदूर घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
  • पिकअप में सवार सभी मजदूर सूरजपुर जिले के नरोला के रहने वाले बताए जा रहे हैं

बलरामपुर। Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें हैं, यहां दिन अलग-अलग जिलों में रोड एक्सीडेंट में कई लोग अपनी जान गवां रहें है। इसी बीच बलरामपुर (Balrampur Accident News) जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई, हादसा इतना भयानक था कि 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद चीख पुकार मच गई।

कैसे हुआ हादसा? ( Pickup Truck Collision)

Balrampur Road Accident बताया जा रहा है कि पिकअप में कुल 10 मजदूर सवार थे, जो टमाटर की खेती के काम से शंकरगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे सेवारी के पास सामने से आ रहे ट्रक से पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी 7 घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। मृतक और घायल सभी मजदूर सूरजपुर जिले के नरोला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पिकअप के उड़े परखच्चे (Chhattisgarh Road Accident)

Chhattisgarh Road Accident हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया है। देर रात हुए इस भीषण हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पिकअप की हालत देखकर टक्कर की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल राजपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ और टक्कर के पीछे किसकी लापरवाही थी, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.