Reported By: Tehseen Zaidi
,Raipur Fraud News/ Image Source- IBC24.in
Raipur Fraud News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से ठगी की दो अलग-अलग और बड़ी वारदात सामने आई है। इस खबर के सामने आते ही पुलिस के भी होश उड़ गए। ठगी के ये दोनों ही मामले सिविल लाइन थाना इलाके से सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है और (Raipur Fraud News) जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पहले मामले में सस्ती जमीन नीलामी के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। यहां जमीन की नीलामी के नाम पर 57 लाख 40 हजार 900 रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी ने पीड़ित को 18 मई 2022 को रजिस्ट्री ऑफिस ले जाकर जमीन की रजिस्ट्री भी करवाई, लेकिन इसके (Raipur Fraud News) बाद भी पीड़ित को जमीन का कब्जा नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर नेक्सान सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस की टीम FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
Raipur Fraud News: वहीं दूसरा मामला भी सिविल लाइन थाना क्षेत्र से ही सामने आया है। यहां पुलिस आरक्षक की पत्नी को ठगी का शिकार बनाया गया है। आरोपियों ने महिला को ऑनलाइन मार्केटिंग में मुनाफे का झांसा देकर1 लाख 89 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। आरक्षक मुकेश कुमार साहू वर्तमान में सिविल लाइन में पीएसओ ड्यूटी में पदस्थ है। आरोपियों ने मुकेश साहू की पत्नी को व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन मार्केटिंग में निवेश पर भारी कमाई का झांसा दिया। आरोपियों के झांसे में आकर पीड़िता ने अपने पोस्ट ऑफिस और एसबीआई खाते से अलग-अलग किस्तों में (Raipur Fraud News) कुल 1 लाख 89 हजार उनके खातों में ट्रांसफर करवाए। जब यह बात पीड़िता के पति को पता चली तो उसने सिविल लाइन थाना पहुंचकर पूरे मामले में FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-