Anganwadi Worker Salary Hike: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका बनेंगे सरकारी कर्मचारी? मानदेय बढ़ाने सहित इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा, PM और CM के नाम सौंपा ज्ञापन

Anganwadi Worker Salary Hike: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका बनेंगे सरकारी कर्मचारी? मानदेय बढ़ाने सहित इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा, PM और CM के नाम सौंपा ज्ञापन

Anganwadi Worker Salary Hike: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका बनेंगे सरकारी कर्मचारी? मानदेय बढ़ाने सहित इन मांगों को लेकर खोला मोर्चा, PM और CM के नाम सौंपा ज्ञापन

Anganwadi Worker Salary Hike/Image Source: IBC24

Modified Date: February 26, 2026 / 05:35 pm IST
Published Date: February 26, 2026 5:33 pm IST

Anganwadi Worker Salary Hike:  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सहायिकाएं एकजुट होकर सड़कों पर उतरीं और नारेबाजी करते हुए पूरे शहर में रैली निकाली। रैली के उपरांत संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मानदेय में वृद्धि, नियमित वेतन व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा और अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की हड़ताल (Chhattisgarh Anganwadi News)

Anganwadi Worker Salary Hike:  संघ की पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं कम वेतन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। महंगाई के इस दौर में वर्तमान मानदेय अपर्याप्त है, जिससे परिवार का पालन-पोषण करना कठिन हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान शहर का माहौल पूरी तरह आंदोलनमय रहा। प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया था।

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन (Anganwadi Worker Strike)

Anganwadi Worker Salary Hike:  वहीं मनेन्द्रगढ़ जिले में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका आज हड़ताल पर हैं। उनका प्रदर्शन तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा है। प्रमुख मांगों में उन्हें शासकीय कर्मचारी घोषित करने की माँग शामिल है। हड़ताली कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।