शह मात The Big Debate: धौंस, धमक का मर्म.. राजनीति का पारा गर्म! बघेल का बयान, बीजेपी-कांग्रेस में घमासान! चेतावनी वाली राजनीति से किसे पहुंचेगा फायदा?
Congress Surajpur Protest News: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने सीधे-सीधे सूरजपुर जिला प्रशासन को खुली चेतावनी या कहें धमकी दे डाली।
Congress Surajpur Protest News/ image source: ibc24 file image /Image: File
- सूरजपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जिला प्रशासन को दी चेतावनी।
- पूर्व सीएम के बयान को गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस पर दबाव बनाने दी गई धमकी करार दिया।
- कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर दर्ज FIR का विरोध करते हुए कांग्रेसी नेता सूरजपुर में 3 दिन से धरने दे रहे थे।
Congress Surajpur Protest News: रायपुर: सूरजपुर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान मंच से, छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने सीधे-सीधे सूरजपुर जिला प्रशासन को खुली चेतावनी या कहें धमकी दे डाली…बघेल ने मंच से ही TI से लेकर SP और IG को चेताया कि सरकारें आती-जाती रहेंगी, TI समझ लें कि जब भी कांग्रेस की सरकार आएगी, तो सब याद रखा जाएगा, साथ ही कहा कि कांग्रेस चूड़ियां पहनकर नहीं बैठी है। (Congress Surajpur Protest News) भूपेश के बयान को प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस पर दबाव बनाने दी गई धमकी करार दिया, तो प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी।
दरअसल, ये विवाद शुरू हुआ शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान…पुलिस ने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पर दर्ज FIR है जिसका विरोध करते हुए, कांग्रेसी नेता सूरजपुर में 3 दिन से धरने दे रहे थे। इस पूरे विवाद के बाद,विवाद में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है जबकि कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर दर्ज आर्म्स एक्ट के मामले की जांच अब DSP स्तर के अधिकारी करेंगे, इसके अलावा विवाद के बीच वर्तमान TI को निजी कारणों से छुट्टी पर भेज दिया गया है। कुल मिलाकर मामले में सही जांच और कार्रवाई बेहद जरूरी है। (Congress Surajpur Protest News) सवाल ये है कि क्या पहले जानबूझकर एकतरफा कार्रवाई की गई थी? सवाल ये भी क्या प्रशासन और पुलिस को नेताओं की मंच से खुलेआम धमकी सही है? सबसे बड़ा सवाल ये कि जो विवाद, प्रदर्शन और धमकी के बाद हुआ क्या ये पहले नहीं हो सकता था?
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: हिंदुत्व पर लांछन, दिग्गी का नया दाव, हिंदुओं पर बयान से छिड़ा सियासी घमासान, क्या दिग्विजय सिंह गढ़ रहे नया नेरेटिव?
- Pandharpur Bakrid News: एकादशी के कारण बकरों की कुर्बानी नहीं देंगे यहां के मुस्लिम! कहा- भगवान में हमारी गहरी आस्था
- Supreme Court New Judges: MP हाईकोर्ट के दो जस्टिस बनेंगे सुप्रीम कोर्ट में जज! कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को भेजी सिफारिश, जानिए कब तक हो सकती है नियुक्ति

Facebook


