CCPL Season Final Match : स्टेडियम में उमड़ा 15 हजार दर्शकों का सैलाब, आखिरी ओवरों के महा-रोमांच में बिलासपुर बुल्स ने मारी बाजी, इस बल्लेबाज ने पलटा पूरा मैच

15 हजार दर्शकों के सामने बिलासपुर बुल्स का धमाका! रायगढ़ लायंस को हराकर जीती CCPL 3 की ट्रॉफी

CCPL Season Final Match : स्टेडियम में उमड़ा 15 हजार दर्शकों का सैलाब, आखिरी ओवरों के महा-रोमांच में बिलासपुर बुल्स ने मारी बाजी, इस बल्लेबाज ने पलटा पूरा मैच

CCPL Season Final Match / Image Soure ; X


Reported By: Star Jain,
Modified Date: June 15, 2026 / 10:12 am IST
Published Date: June 15, 2026 10:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर बुल्स ने फाइनल में रायगढ़ लायंस को हराकर CCPL सीजन 3 का खिताब जीता।
  • वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 15 हजार से ज्यादा दर्शकों ने मुकाबले का रोमांच देखा
  • चैंपियन टीम को ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली।

रायपुर : CCPL Season Final Match :  रायपुर में कल रविवार को क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग यानी सीसीपीएल सीजन 3 का महामुकाबला खेला गया। करीब 15 हजार दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को हराकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। इस फाइनल मैच का गवाह बनने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं।

15,000 से ज्यादा क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचे

रायपुर का वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रविवार को दूधिया रोशनी में नहाया हुआ था। मौका था सीसीपीएल सीजन 3 के फाइनल मुकाबले का। बिलासपुर बुल्स और रायगढ़ लायंस के बीच खिताबी भिड़ंत को देखने के लिए 15,000 से ज्यादा क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम पहुंचे। बिलासपुर बुल्स के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए रायगढ़ लायंस को शिकस्त दी और विजेता बने। इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब भी पहुंचे।

चैंपियन बनी बिलासपुर बुल्स

मैच के दौरान वीआईपी स्टैंड में बीसीसीआई के संयुक्त सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटिया और विजय शाह भी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। सीएससीएस के डायरेक्टर बलदेव सिंह भाटिया ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट के भविष्य को लेकर बड़ी बात कही।टूर्नामेंट के समापन पर पुरस्कारों की बौछार हुई। चैंपियन बनी बिलासपुर बुल्स की टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपए की प्राइज मनी दी गई, वहीं उपविजेता रायगढ़ लायंस को भी 11 लाख रुपए के नकद पुरस्कार से नवाजा गया।

संगीत सोनी ने जीता बेस्ट बैट्समैन ऑफ टूर्नामेंट अवार्ड

बेस्ट बैट्समैन ऑफ टूर्नामेंट का खिताब रायगढ़ लायंस के संगीत सोनी को दिया गया था…तो वहीं बेस्ट बॉलर का खिताब बिलासपुर बुल्स के रुद्र प्रताप डेहरी को दिया गया । बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब भी बिलासपुर बुल्स के विकल्प तिवारी को दिया गया । वहीं फायनल मुकाबले को देखने पहुंचे दर्शकों के मुताबिक स्टेडियम में अपने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को देखने का अलग ही आनंद था। कह सकते है कि स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर था।

छत्तीसगढ़ में क्रिकेट की नई क्रांति

लगभग 15 हजार दर्शकों की गवाह, 26 लाख रुपये की कुल प्राइज मनी और मैदान पर छत्तीसगढ़िया खिलाड़ियों का यह बेमिसाल हुनर, सीसीपीएल सीजन 3 के इस ग्रैंड फिनाले ने साबित कर दिया है कि छत्तीसगढ़ में क्रिकेट की नई क्रांति आ चुकी है। बिलासपुर बुल्स ने भले ही आज 15 लाख की राशि और ट्रॉफी अपने नाम की हो, लेकिन असली जीत राज्य के उन उभरते हुए खिलाड़ियों की हुई है जो आने वाले कल में देश के बड़े मैदानों पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।

 

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.