Aaj Ka Panchang 15 June 2026 : 15 जून को महासंयोग! अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति एक साथ, भूलकर भी इस अशुभ समय में न करें कोई काम

15 जून 2026 का पंचांग: आज अमावस्या, सोमवार और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग बन रहा है। जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अमृतसिद्धि योग और सर्वार्थसिद्धि योग का समय।

Aaj Ka Panchang 15 June 2026 : 15 जून को महासंयोग! अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति एक साथ, भूलकर भी इस अशुभ समय में न करें कोई काम

Aaj Ka Panchang 15 June 2026

Modified Date: June 15, 2026 / 06:40 am IST
Published Date: June 15, 2026 6:36 am IST
HIGHLIGHTS
  • आज अमावस्या, सोमवार और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग।
  • शाम 7:08 बजे तक अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि योग।
  • राहुकाल सुबह 7:25 से 9:06 बजे तक, शुभ कार्यों से बचें।

Aaj ka Panchang : धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, आज यानी 15 जून, सोमवार का दिन बेहद खास और दुर्लभ संयोगों से भरा होने वाला है। आज के दिन ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि, सोमवार का व्रत और मिथुन संक्रांति जैसे कई बड़े योग एक साथ बन रहे हैं। आज दिनभर कुछ ऐसे चमत्कारी और शुभ समय रहेंगे जो पूजा-पाठ, दान और नए कामों की शुरुआत के लिए सर्वोत्तम हैं, वहीं कुछ ऐसा अशुभ समय भी रहेगा जिसमें विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आज का शुभ मुहूर्त

आज सुबह 8 बजकर 23 मिनट तक ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि रहेगी, जिसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शुरू हो जाएगी। Aaj Ka Panchang 15 June 2026 :  सोमवार के दिन अमावस्या होने के कारण इसका महत्व कई गुना बढ़ गया है, जहाँ लोग पितरों के निमित्त दान-पुण्य करने के साथ-साथ भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। इसके साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर सूर्य देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे ‘मिथुन संक्रांति’ कहा जाता है। चंद्रमा भी सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएगा, जबकि मृगशीर्षा नक्षत्र शाम 7 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।

अमृतसिद्धि योग और सर्वार्थसिद्धि योग

आज सूर्योदय से लेकर शाम 7 बजकर 8 मिनट तक अमृतसिद्धि योग और सर्वार्थसिद्धि योग का महासंयोग बना हुआ है। Sarvartha Siddhi Yoga Timing इस सुनहरे समय में किए गए किसी भी मांगलिक कार्य या नए बिजनेस की शुरुआत में सफलता मिलना तय माना जाता है।

आज के अशुभ समय

Somwar Vrat Puja Vidhi आज सुबह 7 बजकर 25 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट तक भयंकर राहुकाल रहेगा। इसके अलावा सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक यमगण्ड काल और दोपहर 2 बजकर 7 मिनट से 3 बजकर 48 मिनट तक कुलिक काल रहेगा, जिसमें कोई भी शुभ या नया काम करने की सख्त मनाही है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.