Gandhinagar Hotel Couple Dead : होटल के बंद कमरे में ‘लव स्टोरी’ बनी खौफनाक ‘हॉरर स्टोरी’! बिछड़ने के डर से आशिक ने पार की पागलपन की सारी हदें

मध्य प्रदेश से भागकर गुजरात पहुंचे प्रेमी जोड़े की कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। गांधीनगर के एक होटल में प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Gandhinagar Hotel Couple Dead : होटल के बंद कमरे में ‘लव स्टोरी’ बनी खौफनाक ‘हॉरर स्टोरी’! बिछड़ने के डर से आशिक ने पार की पागलपन की सारी हदें

Gandhinagar Hotel Couple Dead / Image Source : FILE

Modified Date: June 15, 2026 / 08:11 am IST
Published Date: June 15, 2026 8:07 am IST
HIGHLIGHTS
  • 3 साल पुराने प्रेम संबंध का हुआ दर्दनाक अंत।
  • होटल में प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर हत्या की।
  • वारदात के बाद आरोपी ने आत्महत्या की भी कोशिश की।

भोपाल : Gandhinagar Hotel Couple Dead :  मध्य प्रदेश से भागकर गुजरात आए एक प्रेमी जोड़े की प्रेम कहानी का गांधीनगर के एक होटल में दर्दनाक अंत हो गया। आधी रात को पुलिस और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में प्रेमी संतोष ने अपनी प्रेमिका रजनी की चाकू से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने उसी चाकू से अपना भी गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना के बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव बरामद कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्रेमी संग भाग निकली थी रजनी

मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के पिपरसमा गांव की रहने वाली 21 वर्षीय रजनी 7 जून को अपने ही गांव के बिल्डर संतोष जाटव के साथ भाग गई थी। Hotel Room Murder Suicide Attempt, दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी शुरुआत रजनी के पिता के नए घर के निर्माण से शुरू हुई थी। इसके बाद बेटी के लापता होने पर पिता ने देहात शिवपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मध्य प्रदेश पुलिस और रजनी के चचेरे भाई 11 जून को दोनों को राजकोट के शापर से ढूंढ निकला।

होटल के कमरे में की हत्या

Lover Slits Girlfriend Throat In Hotel इसके बाद मध्य प्रदेश लौटते समय टीम ने 11 जून की रात गांधीनगर हाईवे पर स्थित रॉयल फोर्ट होटल में एक कमरा बुक किया। कमरे में पुलिसकर्मी और रजनी के भाई गहरी नींद में सो रहे थे। तभी रात 12 से 2:30 बजे के बीच संतोष ने रजनी के बैग में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद उसने खुद का भी गला काट लिया। रात ढाई बजे जब हेड कांस्टेबल की नींद खुली और लाइट जलाई गई, तो रजनी खून से लथपथ संतोष की गोद में मृत पड़ी थी और संतोष भी गंभीर रूप से घायल था।

इस वजह से की हत्या

संतोष को तुरंत इलाज के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल रेफर किया गया,जहाँ उसका इलाज जारी है। Hotel Room Murder Suicide Attempt शुरुआती जांच में सामने आया है कि गांव लौटने के बाद प्रेमिका से अलग होने के डर से संतोष ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.