CG Govt Employees News: प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत! सरकार ने वापस लिया ये आदेश, जानिए किस चीज पर लगा था प्रतिबंध?
CG Govt Employees News: प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत! सरकार ने वापस लिया ये आदेश, जानिए किस चीज पर लगा था प्रतिबंध?
CG Govt Employees News | Photo Credit: IBC24
- छत्तीसगढ़ शासन ने कर्मचारियों पर राजनीतिक संगठनों में शामिल होने की रोक संबंधी आदेश वापस लिया
- विवादित आदेश केवल 24 घंटे तक ही प्रभावी रहा
- नए निर्देश में कहा गया कि आदेश आगामी आदेश तक स्थगित रहेगा
रायपुर: CG Govt Employees News छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ शासन ने सरकारी कर्मचारियों पर राजनीतिक और अन्य संगठनों में शामिल होने की रोक संबंधी आदेश को अब वापस ले लिया है।
क्या था 21 अप्रैल का विवादित आदेश
CG Govt Employees News दरअसल, छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय सेवकों के लिए आचरण नियमों को लेकर पहले सख्त निर्देश जारी किए थे। शासन द्वारा जारी आदेश में सरकारी कर्मचारियों के राजनीतिक दलों एवं अन्य संगठनों में शामिल होने, पद संभालने और ऐसे संस्थानों में सक्रिय भागीदारी पर रोक लगाई गई थी। साथ ही अधिकारी के बिना अनुमति के किसी भी संस्था, समिति या संगठन में पद धारण करने पर भी रोक लगाई गई थी।
सिर्फ 24 घंटे में आदेश हुआ रद्द
आदेश जारी होने के 24 घंटे बाद अब शासन ने यू टर्न ले लिया और आदेश को वापस ले लिया। नए आदेश में स्पष्ट किया गया कि 21 अप्रैल वाला निर्देश आगामी आदेश तक स्थगित रहेगा। उप सचिव अंशिका पांडेय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 21 अप्रैल के आदेश के निर्देश फिलहाल प्रभावी नहीं रहेंगे, जिससे अब इन नियमों पर कार्रवाई पर भी अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-
- UP Crime News: बच्चों के सामने माता-पिता के साथ आरोपियों ने कर दिया कांड, इलाके में मचा हड़कंप, मामला जानकर कांप जाएगी आपकी रूह
- Iran America War Update: ट्रंप ने दिए शांति के संकेत, लेकिन ईरान की इस हरकत से बिगड़ सकती है बनी हुई बात, इस जगह किया बड़ा हमला
- Madhya Pradesh Dwarka Nagari Yojana: अब शहर बनेंगे पूरी तरह आधुनिक, मुख्यमंत्री मोहन यादव की इस बड़ी योजना से बदलेगा MP, जानिए क्या है सरकार का नया विकास मॉडल

Facebook


