Haryana Wedding Photographer Accident: हवा में उड़ गया फोटोग्राफर! सड़क पर कर रहा था शादी की विदाई का शूट, तभी हो गया ये हादसा, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह

Haryana Wedding Photographer Accident: हवा में उड़ गया फोटोग्राफर! सड़क पर कर रहा था शादी की विदाई का शूट, तभी हो गया ये हादसा, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह

Haryana Wedding Photographer Accident: हवा में उड़ गया फोटोग्राफर! सड़क पर कर रहा था शादी की विदाई का शूट, तभी हो गया ये हादसा, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह

HARYANA NEWS/ IMAGE SOURCE: Sachingupta X HANDLE

Modified Date: April 23, 2026 / 12:27 pm IST
Published Date: April 23, 2026 11:06 am IST
HIGHLIGHTS
  • शादी समारोह में दर्दनाक हादसा
  • फोटोग्राफर की मौके पर मौत तेज
  • रफ्तार कार ने टक्कर मारी

Haryana Wedding Photographer Accident: सिरसा: हरियाणा के सिरसा जिले से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक शादी समारोह के दौरान फोटोग्राफी कर रहे युवक की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब हिसार रोड स्थित एक निजी पैलेस में शादी के बाद दुल्हन की विदाई का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान फोटोग्राफर वीडियो शूट और फोटो कैप्चर करने के लिए सड़क किनारे मौजूद था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे समारोह को मातम में बदल दिया।

sirsa accident news: शादी समारोह में दर्दनाक हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 25 वर्षीय फोटोग्राफर काम के दौरान अचानक सड़क की ओर आ गया, तभी तेज गति से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक कई फीट हवा में उछल गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान मलकीत उर्फ अजय कुमार के रूप में हुई है, जो सिरसा के गांव अभोली का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं कार चालक फतेहाबाद जिले का निवासी है।

Haryana Wedding Accident: सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

Haryana Wedding Photographer Accident के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शादी का माहौल पूरी तरह गम में बदल गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें पूरी घटना स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इस घटना ने एक बार फिर शादी समारोहों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चर्चा शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।