CG Shikshak Bharti Latest News Today: छत्तीसगढ़ में 50000 से अधिक रिक्त पदों पर कब तक होगी शिक्षकों की भर्ती? शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विधानसभा में दिया जवाब, जा​निए क्या कहा उन्होंने

Ads

CG Shikshak Bharti Latest News Today: छत्तीसगढ़ में 50000 से अधिक रिक्त पदों पर कब तक होगी शिक्षकों की भर्ती? शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विधानसभा में दिया जवाब, जा​निए क्या कहा उन्होंने

  •  
  • Publish Date - July 14, 2026 / 09:17 AM IST,
    Updated On - July 14, 2026 / 09:18 AM IST

CG Shikshak Bharti Latest News Today: छत्तीसगढ़ में 50000 से अधिक रिक्त पदों पर कब तक होगी शिक्षकों की भर्ती? शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने विधानसभा में दिया जवाब, जा​निए क्या कहा उन्होंने / Image: DD Chhattisgarh

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के 50,472 पद खाली
  • 57 हजार शिक्षकों की भर्ती पर सरकार ने सदन में दिया जवाब
  • सरकार ने विधानसभा में पेश किया पूरा आंकड़ा

रायपुर: CG Shikshak Bharti Latest News Today छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतेजार है। हालांकि हाल में सरकार ने 5000 संविदा और 5000 रेगुलर ​शिक्षकों की भर्ती करने का ऐलान किया है। बावजूद इसके अभी प्रदेश में शिक्षकों की भारी कमी है। कई स्कूल तो आज भी ऐसे हैं जहां एक भी शिक्षक नहीं है। इन सब के बीच सरकार ने विधानसभा में शिक्षकों के खाली पदों और शिक्षक विहिन स्कूलों का आंकड़ा पेश किया है। इतना ही नहीं रिक्त पदों पर भर्ती कब होगी पूछे जाने पर शिक्षा विभाग की ओर से जवाब भी पेश किया गया है।

प्रदेश के स्कूलों में शिक्षक के कितने पद खाली हैं?

CG Shikshak Bharti Latest News Today विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान सदस्यों ने कुछ तारांकित और अतारांकित प्रश्न भी लगाए हैं। अकलतारा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने अपने प्रश्न में पूछा है कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कुल कितनी शासकीय प्राथमिक शालाएँ संचालित हैं? उनमें शासकीय प्राथमिक शालाओं में शिक्षकों के कुल कितने पद स्वीकृत हैं? स्वीकृत पदों के विरुद्ध वर्तमान में कुल कितने शिक्षक कार्यरत हैं तथा कितने पद रिक्त हैं? राज्य में संचालित शासकीय प्राथमिक शालाओं में शिक्षक उपलब्धता के आधार पर विद्यालयों की संख्या कितनी-कितनी है? शिक्षकविहीन, एकल शिक्षकीय, द्वि शिक्षकीय, त्रि शिक्षकीय, चार शिक्षकीय, पांच शिक्षकीय एवं पांच से अधिक शिक्षकीय विद्यालयों की संख्यात्मक जानकारी पृथक-पृथक दें।

शिक्षकों के 50 हजार पद खाली, 82 स्कूलों में तो शिक्षक ही नहीं

वहीं, इस सवाल के जवाब में स्कूल शिक्षा विभाग ने लिखित जवाब पेश करते हुए कहा है कि प्रदेश में 22,447 प्राथमिक शालाएं संचालित हैं, जिमसें 89,375 शिक्षकों के पद स्वीकृत हैं। वहीं, इन स्कूलों में 58,840 शिक्षक कार्यरत हैं जबकि 30,535 पद अभी भी खाली हैं। वहीं, इस जवाब में ये भी बताया गया है कि प्रदेश के 82 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं हैं।

क्रम विवरण संख्या
1 संचालित प्राथमिक शालाएं 22,447
2 स्वीकृत पद 89,375
3 कार्यरत शिक्षक 58,840
4 रिक्त पद 30,535
5 शिक्षक विहीन विद्यालय 82
6 एकल शिक्षकीय विद्यालय 2,265
7 द्वि शिक्षकीय विद्यालय 14,052
8 त्रि शिक्षकीय विद्यालय 4,186
9 चार शिक्षकीय विद्यालय 1,070
10 पांच शिक्षकीय विद्यालय 437
11 पांच से अधिक शिक्षक वाले विद्यालय 355
12 समायोजित/युक्तियुक्तकरण विद्यालय 8,007

कितने शिक्षकों की भर्ती की गई है? विधायक इंद्र साव

कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने अपने एक प्रश्न में पूछा है कि प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत दिनांक 15.06.2026 तक की स्थिति में कितने प्राथमिक / माध्यमिक / हाई स्कूल / हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित हैं? संचालित स्कूलों में छात्र-छात्राओं की दर्ज संख्या कितनी है? इन स्कूलों में कितने शिक्षकों के पद रिक्त एवं भरे हुए हैं? दर्ज संख्या के आधार पर इन स्कूलों में कितने शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पद होने चाहिए? देश में प्राथमिक / माध्यमिक / हाई स्कूल / हायर सेकेंडरी स्कूलों में राज्य सरकार द्वारा व्याख्याता / शिक्षक / सहायक शिक्षक के 57 हजार रिक्त पदों के भरे जाने संबंधी घोषणा की गई है? यदि हाँ, तो 1 जनवरी, 2024 से लेकर दिनांक 15.06.2026 तक कितने शिक्षकों की भर्ती की गई है? अब तक शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की क्या कार्ययोजना बनाई गई है तथा कब तक शिक्षकों के 57 हजार रिक्त पदों पर भर्ती कर ली जाएगी?

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिया जवाब

इस प्रश्न का जवाब देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत दिनांक 15.06.2026 तक की स्थिति में 22447 प्राथमिक, 11069 माध्यमिक, 1851 हाई स्कूल तथा 2889 हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित हैं। संचालित स्कूलों में छात्र-छात्राओं की दर्ज संख्या 36,29,171 है। इन स्कूलों में शिक्षकों के 50,472 पद रिक्त एवं 1,26,943 पद भरे हुए हैं। दर्ज संख्या के आधार पर स्वीकृत पदों का मापदण्ड केवल प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के शैक्षणिक पदों पर निर्धारित होता है। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के अंतर्गत शिक्षकों के संबंध में प्राथमिक स्तर पर 30:1 एवं माध्यमिक स्तर पर 35:1 शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात निर्धारित है। वहीं, अब तक शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती की क्या कार्ययोजना बनाई गई है तथा कब तक शिक्षकों के 57 हजार रिक्त पदों पर भर्ती कर ली जाएगी? के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने सदन में जवाब प्रस्तुत करते हुए कहा कि समय-सीमा बताया जाना संभव नहीं है।

इन्हें भी पढ़ें :

CG Teacher Vacancy 2026 में कुल कितने शिक्षकों के पद रिक्त हैं?

विधानसभा में सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में कुल 50,472 शिक्षकों के पद रिक्त हैं।

छत्तीसगढ़ के कितने स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है?

सरकार के जवाब के मुताबिक प्रदेश के 82 प्राथमिक स्कूल शिक्षकविहीन हैं।

प्राथमिक स्कूलों में कितने शिक्षक पद स्वीकृत और कितने रिक्त हैं?

प्रदेश की 22,447 प्राथमिक शालाओं में 89,375 पद स्वीकृत हैं। इनमें 58,840 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि 30,535 पद खाली हैं।

57 हजार शिक्षक भर्ती को लेकर सरकार ने क्या कहा?

शिक्षा विभाग ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर समय-सीमा तय नहीं की जा सकती, इसलिए 57 हजार पद कब तक भरेंगे, इसका निश्चित समय नहीं बताया गया है।

छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कितने सरकारी स्कूल संचालित हैं?

15 जून 2026 तक प्रदेश में 22,447 प्राथमिक, 11,069 माध्यमिक, 1,851 हाई स्कूल और 2,889 हायर सेकेंडरी स्कूल संचालित हैं।