Stock Market 14 July 2026: मार्केट खुलते ही हो सकता है बड़ा खेल! Q1 नतीजे और ग्लोबल तनाव के बीच इन स्टॉक्स पर रखें नजर
Stock Market 14 july 2026: आज मंगलवार को Gift Nifty में कमजोरी के संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत दबाव में रह सकती है। लेकिन एक्सपर्ट लंबी अवधि में धीरे-धीरे तेजी की उम्मीद जता रहे हैं। Q1FY27, जियोपॉलिटिकल घटनाक्रम और कंपनियों से जुड़े अहम अपडेट आज बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।
Stock Market 14 July 2026
- गिफ्ट निफ्टी 165.50 अंक गिरा, कमजोर शुरुआत के संकेत।
- Q1 नतीजों से कई शेयरों में तेज हलचल संभव।
- HCL टेक ने बढ़ाया मुनाफा, ₹12 प्रति शेयर डिविडेंड घोषित।
नई दिल्ली: Stock Market 14 July 2026 in India: आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं। सुबह करीब साढ़े सात बजे Gift Nifty 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 24,052.50 पर ट्रेड करता दिखा। गिफ्ट निफ्टी में कमजोरी घरेलू बाजार के लिए नरमी के संकेत मानी जाती है। लेकिन बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल लंबी अवधि का रुख पूरी तरह कमजोर नहीं हुआ है। सोमवार को भी बाजार ने कमजोर शुरुआत के बाद वापसी की थी और आखिर में बढ़त के साथ बंद हुआ था।
Q1 नतीजे और वैश्विक हालात तय करेंगे बाजार की दिशा
एक्सपर्ट्स के अनुसार पहली तिमाही (Q1FY27) के नतीजों का सीजन अब तेज हो गया है और यही कई सेक्टरों के शेयरों में उतार-चढ़ाव की बड़ी वजह बन सकता है। वहीं, पश्चिम एशिया में जारी ग्लोबल तनाव भी निवेशकों की चिंता बढ़ा रहा है। जिससे कारोबार के दौरान तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, टाटा एल्क्सी, A2Z इंफ्रा इंजीनियरिंग, आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स, आदित्य बिड़ला मनी, धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स, डेन नेटवर्क्स, जिंदल सॉ और SG फिनसर्व जैसी कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।
इन कंपनियों के नतीजों और डील्स पर रहेगी खास नजर
एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने जून तिमाही में 4,624 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया जो पिछले साल की समान अवधि से 20.3% अधिक है। कंपनी की आय भी बढ़कर 34,579 करोड़ रुपये पहुंच गई है। साथ ही कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। वहीं, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट का मुनाफा 23.1% बढ़कर 964.6 करोड़ रुपये और नुवोको विस्टास का मुनाफा 20% बढ़कर 159.8 करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर बायोकॉन में मायलैन इंक अपनी पूरी 5.64% हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेच सकती है, जिस पर निवेशकों की नजर रहेगी।
इन कंपनियों से जुड़े अपडेट भी रहेंगे अहम
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सहयोगी कंपनी SBI फंड्स मैनेजमेंट का 9,813 करोड़ रुपये का आईपीओ आज निवेशकों के लिए खुल गया है। इसका प्राइस बैंड 545 से 574 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। वहीं, टिमकेन इंडिया को अपनी दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के लिए ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) का लाइसेंस मिला है। यह खबर कंपनी के शेयरों में हलचल ला सकती है। इसके अलावा निवेशकों की नजर इन कॉर्पोरेट अपडेट्स पर भी बनी रहेगी क्योंकि इनका असर संबंधित शेयरों के कारोबार पर पड़ सकता है।
वेल्सपन, PDS और ग्रासिम भी रहेंगे फोकस में
वेल्सपन एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी ने महाराष्ट्र सरकार और MSIDC के साथ करीब 7,300 करोड़ रुपये के पुणे-शिरूर हाईवे प्रोजेक्ट के लिए समझौता किया है। वहीं, PDS ने फ्रांस की एक बड़ी सुपरमार्केट कंपनी की ग्लोबल सोर्सिंग यूनिट के साथ नया अनुबंध हासिल किया है। जिसके तहत कई देशों में टेक्सटाइल सोर्सिंग का काम संभालेगी। दूसरी ओर ग्रासिम इंडस्ट्रीज की सहयोगी कंपनी आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल्स ने 17,200 करोड़ रुपये में Solenergi Power Private Limited का 100 फीसदी अधिग्रहण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन सभी खबरों के चलते इन कंपनियों के शेयर आज निवेशकों के नजर पर बने रह सकते हैं।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, आज कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
- Chhattisgarh Farmer News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरुरी खबर, धान, मक्का सहित 11 फसलों का तुरंत कराएं फसल बीमा…, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
- China Heavy Rain: यहां भारी बारिश और बाढ़ से मचा हड़कंप, सड़कों पर दिखा खौफनाक मंजर, देखकर हर कोई रह गया हैरान, प्रशासन ने लोगों से की घर में रहने की अपील

Facebook


