Chhattisgarh Afeem ki Kheti: ‘कांग्रेस का चुनाव चिन्ह बंदूक हो जाना चाहिए’ अफीम की खेती पर सरकार को घेरने की कोशिश में थे शिव डहरिया, विधायक सुनील सोनी ने कर दी बोलती बंद

Chhattisgarh Afeem ki Kheti: 'कांग्रेस का चुनाव चिन्ह बंदूक हो जाना चाहिए' अफीम की खेती पर सरकार को घेरने की कोशिश में थे शिव डहरिया, विधायक सुनील सोनी ने कर दी बोलती बंद

Chhattisgarh Afeem ki Kheti: ‘कांग्रेस का चुनाव चिन्ह बंदूक हो जाना चाहिए’ अफीम की खेती पर सरकार को घेरने की कोशिश में थे शिव डहरिया, विधायक सुनील सोनी ने कर दी बोलती बंद

Chhattisgarh Afeem ki Kheti: 'कांग्रेस का चुनाव चिन्ह बंदूक हो जाना चाहिए' अफीम की खेती पर सरकार को घेरने की कोशिश में थे शिव डहरिया / Image: IBC24 customized

Modified Date: March 15, 2026 / 04:46 pm IST
Published Date: March 15, 2026 4:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया
  • भाजपा का अगला चुनाव चिन्ह कमल के बजाय 'अफीम का फूल' होना चाहिए
  • कांग्रेस का चुनाव चिन्ह 'बंदूक' हो जाना चाहिए

रायपुर: Chhattisgarh Afeem ki Kheti छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों ‘अफीम’ तेजी से गूंज रहा है। दरअसल प्रदेश के तीन जगहों में अफीम की खेती का खुलासा है, जिसमें भाजपा नेताओं का नाम सामने आया है। मामला सामने आने के बाद तो कांग्रेस की झोली में सरकार को घेरने का एक नया मुद्दा आ गया। अफीम की खेती को लेकर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने मीडिया से बात करते हुए सरकार पर करारा प्रहार किया है। लेकिन दूसरी ओर शिव डहरिया के बयान पर विधायक सुनील सोनी ने भी तगड़ा जवाब दिया है।

कांग्रेस का चुनाव चिन्ह बंदूक हो जाना चाहिए: सुनील सोनी

Chhattisgarh Afeem ki Kheti  विधायक सुनील सोनी ने शिव डहरिया के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस के कार्यकाल में अपराधियों का बहुत आतंक था सरेआम गोलियां चलती थी तो ऐसे में आपका चुनाव चिन्ह बंदूक हो जाना चाहिए। उन्होंने शिव डहरिया पर तंज कसते हुए कहा कि डहरिया जी होली खत्म हो चुकी है सोच समझकर बयान दीजिए।

भाजपा का सिंबॉल अफीम का फूल होगा: शिव डहरिया

बता दें कि इससे पहले शिव डहरिया ने कहा था कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक अफीम की खेती पकड़ा रही है और सरकार इसको लेकर केवल छोटे कर्मचारियों पर ही कार्रवाई कर रही है भाजपा का अगला चुनाव चिन्ह कमल फूल के बजाए अफीम का फूल होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार नाम की चीज नहीं दिख रही है,पूरा इंटेलिजेंस फेलवर है।

कलेक्टर के खिलाफ एक्शन लेने की मांग

उन्होंने आगे कहा कि झारखंड के जेल में बंद कैदी छत्तीसगढ़ में अफीम माफिया चला रहा है और सरकार को इसकी खबर तक नहीं। लोगों का ध्यान भटकने के लिए केवल पटवारी पर कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि सिर्फ छोटे व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करने से कुछ नहीं होगा, कलेक्टर पर भी एक्शन होना चाहिए।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"