Chhattisgarh Fire Safety Audit Mandatory : बहुमंजिला इमारतों को लेकर सरकार सख्त! जारी किया नया आदेश, अब हर बिल्डिंग की होगी इस चीज़ की अनिवार्य जांच

उत्तर प्रदेश के कोचिंग सेंटर अग्निकांड और छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों के लिफ्ट हादसे के बाद राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश की सभी बहुमंजिला इमारतों में फायर सेफ्टी ऑडिट और लिफ्ट सिस्टम की जांच अनिवार्य होगी।

Chhattisgarh Fire Safety Audit Mandatory : बहुमंजिला इमारतों को लेकर सरकार सख्त! जारी किया नया आदेश, अब हर बिल्डिंग की होगी इस चीज़ की अनिवार्य जांच

Chhattisgarh Fire Safety Audit Mandatory


Reported By: Rajesh Raj,
Modified Date: June 26, 2026 / 03:21 pm IST
Published Date: June 26, 2026 3:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सभी बहुमंजिला इमारतों में फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य।
  • NBC 2016 के तहत लिफ्ट सिस्टम की होगी जांच।
  • हालिया हादसों के बाद सरकार ने जारी किया सख्त सुरक्षा आदेश।

रायपुर: Chhattisgarh Fire Safety Audit Mandatory :  उत्तर प्रदेश में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड और हाल ही में छत्तीसगढ़ में कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों के लिफ्ट में फंसने की गंभीर घटना के बाद राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए एक बड़ा आदेश जारी किया है। इस नए निर्देश के तहत राज्य की सभी बहुमंजिला इमारतों की सुरक्षा जांच अनिवार्य कर दी गई है।

सभी बहुमंजिला इमारतों में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, प्रदेश की सभी बहुमंजिला इमारतों में तत्काल प्रभाव से ‘फायर सेफ्टी ऑडिट’ करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में हुए हालिया कोचिंग फायर कांड के बाद से ही ऊंची इमारतों और व्यावसायिक परिसरों में सुरक्षा मानकों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।

NBC 2016 के तहत होगी लिफ्ट सिस्टम की चेकिंग

फायर सेफ्टी के साथ-साथ सरकार ने इमारतों में लगे लिफ्ट सिस्टम की सुरक्षा को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया है। आदेश में साफ कहा गया है कि नेशनल बिल्डिंग कोड (NBC 2016) के कड़े नियमों और मानकों के अनुसार सभी इमारतों में लिफ्ट सिस्टम की चेकिंग की जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में एक तकनीकी खराबी के कारण राज्य के कई सीनियर आईएएस अधिकारी एक लिफ्ट में फंस गए थे, जिससे हड़कंप मच गया था।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.