Female Supply Inspector & Journalist Video : ‘तुम दलाल हो…’ सरकारी दफ्तर में महिला अफसर और पत्रकार के बीच मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा, सामने बैठे SDM का रिएक्शन देख रह जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश के चंदौली में सरकारी दफ्तर के अंदर महिला सप्लाई इंस्पेक्टर और एक पत्रकार के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बहस के दौरान महिला अधिकारी ने पत्रकार पर गंभीर आरोप लगाए, जबकि मौके पर मौजूद SDM का रिएक्शन भी चर्चा का विषय बन गया है। (IBC24 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।)

Female Supply Inspector & Journalist Video : ‘तुम दलाल हो…’ सरकारी दफ्तर में महिला अफसर और पत्रकार के बीच मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा, सामने बैठे SDM का रिएक्शन देख रह जाएंगे हैरान

Female Supply Inspector & Journalist Video / Image Source : SOCIAL MEDIA

Modified Date: June 26, 2026 / 12:06 pm IST
Published Date: June 26, 2026 12:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सरकारी दफ्तर में महिला सप्लाई इंस्पेक्टर और पत्रकार के बीच तीखी बहस।
  • वीडियो में SDM का रिएक्शन सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय।
  • मामले पर अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

चंदौली: Female Supply Inspector & Journalist Video  उत्तर प्रदेश के जिला चंदौली से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक सरकारी दफ्तर के भीतर महिला सप्लाई इंस्पेक्टर और एक पत्रकार के बीच जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच तीखी नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस पूरे विवाद के दौरान वहां मौजूद एसडीएम (SDM) साहब बीच-बचाव करने के बजाय अपनी कुर्सी पर बैठकर मंद-मंद मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। IBC24 नहीं करता वायरल वीडियो की पुष्टि

सरेआम लगे ‘दलाली’ के आरोप

Chandauli SDM Smiling Video Controversy वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि किसी बात को लेकर बहस इस कदर बढ़ गई कि महिला सप्लाई इंस्पेक्टर ने अपना आपा खो दिया। उन्होंने सीधे पत्रकार पर उंगली उठाते हुए कहा– “तुम दलाल हो।” इस गंभीर आरोप पर पत्रकार ने भी तुरंत पलटवार किया और कहा– “आपसे हमने कितनी बार दलाली खाया है? बस ये बता दीजिए।

एसडीएम की भूमिका पर उठे सवाल

यह पूरा घटनाक्रम जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यानी एसडीएम के सामने घटित हुआ। Chandauli Viral Video Supply Inspector Journalist वीडियो में दिख रहा है कि जब महिला अधिकारी और पत्रकार के बीच यह तीखी बहस चल रही थी, तब एसडीएम साहब मूकदर्शक बने रहे और उनकी इस ‘मुस्कुराहट’ को लेकर अब सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं और नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। यूजर्स सरकारी अधिकारियों के इस व्यवहार और मीडिया के प्रति उनके रुख की जमकर आलोचना कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान या जांच के आदेश की जानकारी सामने नहीं आई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.