Chhattisgarh Teacher Bharti Date Issued || Image- Symbolic (Canva)
रायपुर: प्रदेश के युवाओं के सपनो को पूरा करने की दिशा में छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने बड़ा क़दम बढ़ाया है। सरकार ने प्रदेश में हजारों शिक्षक के पदों पर भर्ती का वादा किया था। (Chhattisgarh Teacher Bharti Date) प्रदेश सरकार ने इस भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी है।
दरअसल छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर (व्यापम) के द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के संबंध में दिनांक 15.10.2025 को जारी कैलेंडर की आंशिक तिथियों को लेकर विज्ञप्ति जारी की गई है। (Chhattisgarh Teacher Bharti Date) जारी सूचना के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत सहायक शिक्षक की संभावित परीक्षा तिथि 11-10-2026, शिक्षक की 25-10-2026 तथा व्याख्याता की 29-11-2026 निर्धारित की गई है।