Auqib Nabi Ranji Trophy Final: 10 मैचों में 60 विकेट… रणजी ट्रॉफी में बन गए सबसे बड़े मैच विनर, अब फाइनल में भी कहर बरपा रहा ये कश्मीरी गेंदबाज

Auqib Nabi Ranji Trophy Final: 10 मैचों में 60 विकेट… रणजी ट्रॉफी में बन गए सबसे बड़े मैच विनर, अब फाइनल में भी कहर बरपा रहा ये कश्मीरी गेंदबाज

Auqib Nabi Ranji Trophy Final: 10 मैचों में 60 विकेट… रणजी ट्रॉफी में बन गए सबसे बड़े मैच विनर, अब फाइनल में भी कहर बरपा रहा ये कश्मीरी गेंदबाज

Auqib Nabi Ranji Trophy Final/Image Source: BCCI

Modified Date: February 27, 2026 / 03:05 pm IST
Published Date: February 27, 2026 3:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रणजी ट्रॉफी फाइनल 2025-26
  • आकिब नबी के ‘पंजे’ से जम्मू-कश्मीर मजबूत
  • पहली पारी में 291 रन की बढ़त

Auqib Nabi Ranji Trophy Final:  रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 291 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। हुबली के केएससीए क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में पहली बार फाइनल खेल रही जम्मू-कश्मीर की टीम इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है।

पहले बल्ले से, फिर गेंद से दबदबा (Ranji Trophy 2025-26 Final)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में कर्नाटक की टीम 293 रनों पर सिमट गई। इस तरह जम्मू-कश्मीर को 291 रनों की अहम बढ़त मिली। अगर यह मुकाबला ड्रॉ भी होता है, तो पहली पारी की बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर का पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतना लगभग तय माना जा रहा है।

आकिब नबी की घातक गेंदबाजी (Auqib Nabi 5 Wickets)

Auqib Nabi Ranji Trophy Final:  जम्मू-कश्मीर की इस बढ़त के सबसे बड़े नायक रहे तेज गेंदबाज Auqib Nabi। उन्होंने कर्नाटक की पहली पारी में 23 ओवर में 7 मेडन के साथ सिर्फ 54 रन देकर 5 विकेट झटके और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। नबी ने कर्नाटक के स्टार बल्लेबाजों को एक-एक कर पवेलियन भेजा। उन्होंने KL Rahul को कैच आउट कराया, Karun Nair को बोल्ड किया, रविचंद्रन स्मरण को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया, Mayank Agarwal को एलबीडब्ल्यू किया और शिखर शेट्टी को भी एलबीडब्ल्यू कर अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया।

सीजन के सबसे सफल गेंदबाज (Jammu Kashmir vs Karnataka)

Auqib Nabi Ranji Trophy Final:  आकिब नबी इस सीजन में अब तक 10 मैचों में 60 विकेट अपने नाम कर चुके हैं जो इस सीजन में किसी भी गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक हैं। क्वार्टर फाइनल में 12 विकेट, सेमीफाइनल में 9 विकेट और अब फाइनल (पहली पारी) 5 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। हर बड़े मुकाबले में मैच विनर साबित हो रहे नबी का यह प्रदर्शन उन्हें टीम इंडिया की दावेदारी में भी मजबूत बना रहा है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।