शह मात The Big Debate: योजना का बदला नाम.. फिर सियासी संग्राम! विपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, नाम बदलने की सियासत पर क्यों शुरू हुआ विवाद?

Chhattisgarh Politics News: भाजपा सरकार ने 'जवाहर उत्कर्ष योजना' का नाम बदल कर मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना कर दिया है।

शह मात The Big Debate: योजना का बदला नाम.. फिर सियासी संग्राम! विपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, नाम बदलने की सियासत पर क्यों शुरू हुआ विवाद?

Chhattisgarh Politics News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: June 2, 2026 / 11:45 pm IST
Published Date: June 2, 2026 11:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 'जवाहर उत्कर्ष योजना' का नाम बदला।
  • सरकार ने योजना का नाम मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना कर दिया है।
  • योजना का नाम बदलने पर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है।

Chhattisgarh Politics News: रायपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के नाम पर संचालित ‘जवाहर उत्कर्ष योजना’ का नाम बदल कर मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना कर दिया है। ये योजना राज्य के मेधावी SC/ST छात्रों को निजी/उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए लागू है। (Chhattisgarh Politics News) 2026 में उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के इम्पैनलमेंट के विज्ञापन से योजना का नाम बदले जाने की जानकारी सार्वजनिक हुई। जिस पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर जमकर वार किया। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार खुद की कोई नई जनकल्याणकारी योजना शुरू नहीं कर पा रही है इसीलिए कांग्रेस शासनकाल की पुरानी योजनाओं के नाम बदलकर काम चला रही है। दूसरी तरफ विभागीय मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर,तंज कसा कि कांग्रेस आज तक नेहरू-गांधी परिवार की सियासत से उबर नहीं पाई है।

वैसे नाम बदलने का चलन नया नहीं है। मौजूदा सरकार ने इससे पहले भी कई योजनाओं ने नाम बदले हैं। (Chhattisgarh Politics News) इस मामले में कांग्रेस भी अलग नहीं है। सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने भी आधा दर्जन योजनाओं के नाम और ढांचे में बदलाव किये थे। दोनों दलों का दावा है कि ये सब वक्त, जरूरत और जनहित में किया जाता है।सवाल ये है कि अगर ये दोनों पार्टियों का चलन है तो विरोध का झंडा क्यों उठाया जा रहा है?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.