LPG Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर के दामों मेंं हो सकती है भारी बढ़ोतरी? आम आदमी को फिर लगेगा महंगाई का झटका, जानिए वजह?

LPG Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर के दामों मेंं हो सकती है भारी बढ़ोतरी? आम आदमी को फिर लगेगा महंगाई का झटका, जानिए वजह?

LPG Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर के दामों मेंं हो सकती है भारी बढ़ोतरी? आम आदमी को फिर लगेगा महंगाई का झटका, जानिए वजह?

CYLINDER NEWS/ IMAGE SOURCE: IBC24 ARCHIVE

Modified Date: June 2, 2026 / 11:32 pm IST
Published Date: June 2, 2026 11:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गैस सिलेंडर महंगा होने की आशंका
  • तेल कंपनियों को भारी घाटा
  • कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े

LPG Cylinder Price Hike: नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव और वैश्विक भू-राजनीतिक हालात का असर अब सीधे भारत के ऊर्जा बाजार पर दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की दरों पर दबाव बढ़ रहा है। हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के बाद कमर्शियल और छोटे LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का असर गहराता जा रहा है। अब आशंका जताई जा रही है कि जल्द ही 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे घर-घर का बजट प्रभावित हो सकता है।

गैस सिलेंडर महंगा होने की आशंका

सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा के अनुसार, कंपनियां प्रति घरेलू सिलेंडर लगभग 650 रुपये का घाटा झेल रही हैं। इसके बावजूद सरकार ने अब तक घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, ताकि आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े। सरकार का प्रयास है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं तक न पहुंचे।

वैश्विक तनाव से बढ़ी महंगाई

हालांकि हाल ही में 1 जून से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, जिसमें बड़े शहरों में लगभग 53.50 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं। लेकिन 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। बावजूद इसके, अंतरराष्ट्रीय हालात और तेल कंपनियों के घाटे को देखते हुए आने वाले दिनों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।