Home » Chhattisgarh » Gold and silver prices fall sharply, surprising both customers and investors. Find out how much the price has fallen and why this change happened.
Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, ग्राहक और निवेशक दोनों हुए हैरान, जानिए कितने रुपए कम हुए और क्यों हुआ ये बदलाव…
Ads
Gold Silver Price Today: वित्त मंत्री द्वारा बीते दिन पेश किए गए साल 2026 के केंद्रीय बजट के बाद सोना और चांदी के दामों में तेज गिरावट देखने को मिली है।
Gold Silver Price in Raipur: सोने चांदी के दाम में गिरावट
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से खबर आ रही है कि आज सोने के दाम में 10,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई, जिससे सोने की कीमत अब 152,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं, चांदी के भाव में भी भारी गिरावट हुई और यह 30,000 रुपए घटकर 265,000 रुपए प्रति किलो रह गई है।
माना जा रहा है कि बजट के बाद निवेशकों ने सोने और चांदी की ओर से अपने निवेश कुछ हद तक हटा लिया है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने भी घरेलू बाजार में गिरावट का कारण बना। बजट में कोई विशेष राहत या कर छूट न मिलने से निवेशकों ने सोने और चांदी से अपने निवेश को फिलहाल कम कर दिया है।
हफ्तेभर में बढ़त, लेकिन आज हल्की नरमी
हालांकि आज सोने के दाम गिरे हैं, लेकिन पिछले एक सप्ताह के आंकड़े देखें तो सोने में मजबूती बनी हुई है। बीते सात दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1380 रुपये बढ़ी है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 1260 रुपये महंगा हुआ है। यानी लंबे समय के लिहाज से सोने में अब भी मजबूती दिखाई दे रही है, लेकिन शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
Silver Priceछ चांदी के भाव में गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है। 2 फरवरी की सुबह चांदी के भाव 30,000 रुपए घटकर 265,000 रुपए प्रति किलो रह गए हैं। हालांकि पिछले एक सप्ताह में चांदी के दाम करीब 15,000 रुपये बढ़े हैं। 30 जनवरी को चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 95.26 डॉलर प्रति औंस है। विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों की कमजोरी, डॉलर में तेजी और निवेशकों की मुनाफावसूली का असर फिलहाल कीमती धातुओं पर साफ नजर आ रहा है।