Kawasi Lakhma Bail: जेल से बाहर निकले पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, देखें लाइव

Kawasi Lakhma Bail: जेल से बाहर निकले पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, देखें लाइव

Kawasi Lakhma Bail: जेल से बाहर निकले पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, देखें लाइव

Kawasi Lakhma Bail News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 4, 2026 / 06:30 pm IST
Published Date: February 4, 2026 6:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सुप्रीम कोर्ट ने कवासी लखमा को शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी
  • जेल से बाहर आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया
  • उन्हें राज्य से बाहर रहना होगा और केवल पेशी के लिए ही छत्तीसगढ़ आ सकेंगे

रायपुर: शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा (kawasi lakhma bail ) हो गए हैं। इस दौरान जेल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ देखने को मिली। जेल से बाहर निकलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जेल के बाहर कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी और सावित्री मंडावी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

15 जनवरी 2025 को हुए थे गिरफ्तार (Kawasi Lakhma Bail News)

Kawasi Lakhma Bail कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाले (Chhattisgarh liquor scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थे। मामले में लंबी सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ अंतरिम जमानत मंजूर (Kawasi Lakhma Interim Bail) की है।

इन शर्तों पर मिली जमानत (Kawasi Lakhma Update)

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा एक साल से भी अधिक समय बाद जेल से बाहर आएंगे। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ जमानत दी है। कोर्ट ने कहा कि उन्हें राज्य से बाहर रहना होगा। लखमा सिर्फ पेशी के लिए छत्तीसगढ़ आ सकेंगे। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा और पता व मोबाइल नंबर पुलिस थाने में दर्ज कराना होगा।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।