Mahavir Jayanti Raipur: CG की सड़कों पर गूंजा “अहिंसा परमो धर्म”! भव्य शोभायात्रा ने बनाया भक्तिमय माहौल, मंच से सीएम साय ने दिया खास संदेश
Mahavir Jayanti Raipur: अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले भगवान महावीर की जयंती राजधानी रायपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
raipur news/ IMAGE SOURCE: IBC24
- रायपुर में महावीर जयंती उत्सव
- शोभायात्रा में गूंजे जयकारे
- हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी
Mahavir Jayanti Raipur: रायपुर: अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले भगवान महावीर की जयंती राजधानी रायपुर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह प्रभातफेरी और भव्य शोभायात्रा के दौरान रायपुर की सड़कों में त्रिशला नंदन वीर की, जय बोलो महावीर की के जयकारे गूंज उठे। इस भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु केसरिया साफे और श्वेत वस्त्रों में शामिल हुए।
Raipur Jain community event: रायपुर में महावीर जयंती उत्सव
भगवान महावीर के शांति और अहिंसा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया गया। इसके अलावा जैन समाज की ओर से इस शुभ दिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। पक्षियों के लिए दाना पानी रखने के लिए सभी को मिट्टी का सकोरा दिया गया। सुबह प्रभातफेरी और भव्य शोभायात्रा से शुरू हुआ यह उत्सव रात को भक्ति संध्या और सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । जहाँ उन्होंने समाज के 11 प्रतिभावान व्यक्तियों और तीन संस्थाओं को जैन अलंकरण से सम्मानित किया । जैन अलंकरण से सम्मानित होने वाले व्यक्तियों में IBC 24 के संवाददाता स्टार जैन का नाम भी शामिल था ।
Lord Mahavir birth anniversary: जैन अलंकरण से सम्मान समारोह
इस अवसर पर सीएम साय ने कहा की महावीर जयंती का यह पावन पर्व एक बेहद शुभ संयोग लेकर आया है। एक तरफ हम भगवान महावीर के अहिंसा परमो धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प ले रहे हैं, तो दूसरी तरफ खुशी की बात है कि हमारे छत्तीसगढ़ और पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा हो रहा है। हिंसा का अंत हो रहा है और शांति की स्थापना हो रही है। भगवान महावीर का शांति और सद्भाव का संदेश ही हमारी जीत का असली आधार है।
इन्हें भी पढ़ें:-
विमान ईंधन दोगुना से भी अधिक महंगा हुआ, कीमत 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंची
अमेरिका एवं भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं ट्रंप: भारत में अमेरिका के राजदूत
मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले में हिरासत में लिया गया
तृणमूल नेता सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के प्रयास का आरोप लगाया
झारखंड: धनबाद में जमीन धंसने के बाद ढहा मकान, एक परिवार के तीन सदस्य थे मौजूद
ओडिशा सतर्कता विभाग ने अधिकारी के पास से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की

Facebook


