PM Modi Assam Visit: असम में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज! चाय बागान पर पहुंचकर महिलाओं से की मुलाकात… फिर सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कुछ खास

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री Narendra Modi आज सुबह असम के Dibrugarh पहुंचे, जहां उन्होंने चाय बागान का दौरा किया

PM Modi Assam Visit: असम में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज! चाय बागान पर पहुंचकर महिलाओं से की मुलाकात… फिर सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कुछ खास

pm modi/ image source: narendramodi X HANDLE

Modified Date: April 1, 2026 / 12:07 pm IST
Published Date: April 1, 2026 12:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी का असम दौरा
  • चाय बागान में महिलाओं से मुलाकात
  • महिलाओं संग सेल्फी वायरल हुई

PM Modi Assam Visit: डिब्रूगढ़: प्रधानमंत्री Narendra Modi आज सुबह असम के Dibrugarh पहुंचे, जहां उन्होंने चाय बागान का दौरा किया और वहां काम करने वाली महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने श्रमिक महिलाओं से बातचीत की, उनकी दिनचर्या और जीवन से जुड़े अनुभवों को जाना। मुलाकात के दौरान महिलाओं के अनुरोध पर प्रधानमंत्री ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा कीं। यह दौरा न केवल स्थानीय लोगों के लिए खास रहा, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी इसे अहम माना जा रहा है।

Dibrugarh tea garden visit Modi: चाय को बतााई राज्य की आत्मा

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में असम की चाय को राज्य की “आत्मा” बताते हुए कहा कि यहां की चाय ने वैश्विक स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने लिखा कि डिब्रूगढ़ के चाय बागान में जाकर वहां काम करने वाली महिलाओं से बातचीत करना उनके लिए बेहद यादगार अनुभव रहा। पीएम ने यह भी बताया कि चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाओं ने अपनी संस्कृति और परंपराओं के बारे में उनसे चर्चा की। उन्होंने चाय बागान से जुड़े परिवारों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं लोगों की बदौलत असम की प्रतिष्ठा देश-दुनिया में और मजबूत हुई है।

Assam election 2026 news: असम में आगामी 9 अप्रैल को चुनाव

गौरतलब है कि असम में आगामी 9 अप्रैल को चुनाव होने हैं और इसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। राज्य में फिलहाल Bharatiya Janata Party की सरकार है और मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma के सामने दोबारा सत्ता में वापसी की चुनौती है। वहीं Indian National Congress भी कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। ऐसे में पीएम मोदी का चाय बागान पहुंचकर श्रमिकों से सीधा संवाद करना चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके जरिए पार्टी चाय बागान में काम करने वाले वर्ग को अपने साथ जोड़ने का संदेश देना चाहती है।

इन्हें भी पढ़ें:-

विमान ईंधन दोगुना से भी अधिक महंगा हुआ, कीमत 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंची

अमेरिका एवं भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं ट्रंप: भारत में अमेरिका के राजदूत

मलयालम फिल्म निर्देशक रंजीत को यौन उत्पीड़न के प्रयास के मामले में हिरासत में लिया गया

तृणमूल नेता सागरिका घोष ने पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के प्रयास का आरोप लगाया

झारखंड: धनबाद में जमीन धंसने के बाद ढहा मकान, एक परिवार के तीन सदस्य थे मौजूद

ओडिशा सतर्कता विभाग ने अधिकारी के पास से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।