ओडिशा सतर्कता विभाग ने अधिकारी के पास से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की
ओडिशा सतर्कता विभाग ने अधिकारी के पास से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की
भुवनेश्वर, 31 मार्च (भाषा) ओडिशा सतर्कता विभाग ने मंगलवार को एक अधिकारी के पास से 45.41 लाख रुपये की नकदी जब्त की। वह धन के स्रोत के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। सतर्कता विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सतर्कता अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर, विभाग की एक टीम ने संबलपुर रेलवे स्टेशन के पास ओडिशा पुलिस हाउसिंग एंड वेलफेयर कॉर्पोरेशन (ओपीएचडब्ल्यूसी) के उप प्रबंधक बिद्युत रंजन भोल को रोका और उनके पास से 5.18 लाख रुपये की नकदी जब्त की।
उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद संबलपुर, भुवनेश्वर और गंजाम के भंजनगर स्थित उनके परिसरों पर छापे मारे गए।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान, भुवनेश्वर के रसूलगढ़ इलाके में पुलिस हाउसिंग कॉलोनी स्थित उनके आवासीय फ्लैट से 5.41 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई, जबकि चंद्रशेखरपुर स्थित उनकी बहन के आवास से 34.81 लाख रुपये बरामद किए गए।
भाषा आशीष अमित
अमित
लेखक के बारे में
Web Title: ओडिशा सतर्कता विभाग ने अधिकारी के पास से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm