Nag Nagin Viral Video: छत्तीसगढ़ के इस गांव में एक ही घर से निकले 35 नाग नागिन, दहशत के बीच जयकारों की गूंज, नागलोक जैसी तस्वीरें वायरल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में एक ही घर से निकले 35 नाग नागिन…Nag Nagin Viral Video: 35 snakes came out from a single house

Raipur Snake Viral Video | Image Source | IBC24
- छत्तीसगढ़: बारिश के मौसम में नागों का कहर,
- देवरी गांव में एक ही घर से निकले 35 सांप,
- सांप निकलने से इलाके में मचा हड़कंप,
रायपुर/आरंग: Nag Nagin Viral Video: छत्तीसगढ़ में बारिश का मौसम आते ही एक बार फिर से सांपों का खतरा मंडराने लगा है। खासकर ग्रामीण इलाकों में यह समस्या गंभीर रूप ले रही है जहां सांप घरों और बयारों में छिपकर अपना बसेरा बना लेते हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला राजधानी रायपुर से सटे आरंग ब्लॉक के देवरी गांव से सामने आया है जहां एक घर से करीब 35 सांप निकले। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोग डर के साये में आ गए।
Nag Nagin Viral Video: स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में लगातार सांपों की गतिविधि देखी जा रही थी। जब ग्रामीणों ने सतर्कता बरतते हुए घर की सफाई शुरू की तो एक के बाद एक सांप बाहर निकलने लगे। देखते ही देखते संख्या 35 तक पहुंच गई। यह दृश्य इतना चौंकाने वाला था कि कुछ लोग जहां दहशत में आ गए वहीं कुछ ग्रामीणों ने इसे चमत्कार मानते हुए भगवान शिव का जयकारा लगाना शुरू कर दिया।
Nag Nagin Viral Video: घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बड़ी संख्या में सांपों को एक स्थान पर देखा जा सकता है। इसे देखकर कई लोग नागलोक जैसी कल्पनाएं करने लगे हैं। पूरे गांव में इस घटना की चर्चा है और यह खबर अब प्रदेश भर में सुर्खियों में आ गई है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सभी सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के मौसम में सांप आमतौर पर सूखी और गर्म जगहों की तलाश में घरों में घुस आते हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बारिश के मौसम में जमीन गीली हो जाने के कारण सांप सूखे और गर्म स्थानों की तलाश में अक्सर घरों, दीवारों की दरारों और छिपने की जगहों में घुस जाते हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Nag Nagin Viral Video: 35 snakes came out from a single house in this village of Chhattisgarh, cheers echoed amidst terror, pictures like Naglok went viral
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am