Raipur Child Rape Case Update: दुर्ग के बाद रायपुर में भी हैवानियत! 13 साल के नाबालिग ने खेलने के बहाने सुनसान जगह पर मासूम बच्ची से की दरिंदगी, FIR के बाद आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग के बाद रायपुर में भी हैवानियत…Raipur Child Rape Case Update: After Durg, brutality in Raipur too! Neighbor minor raped innocent child

Raipur Child Rape Case Update | Image Source | IBC24
- दुर्ग के बाद रायपुर में भी हैवानियत!
- पड़ोसी नाबालिग ने खेलने के बहाने मासूम से की दरिंदगी,
- FIR के बाद आरोपी गिरफ्तार,
रायपुर: Raipur Child Rape Case Update: दुर्ग जिले में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की दिल दहला देने वाली वारदात के बाद अब राजधानी रायपुर से भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चंद्रशेखर नगर इलाके में एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 13 साल के नाबालिग द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
खेलने के बहाने सुनसान इलाके में किया शोषण
Raipur Child Rape Case Update: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम मासूम बच्ची अपने घर के बाहर थी तभी आरोपी नाबालिग उससे बातचीत करने लगा और खेलने के बहाने पास ही एक सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसने 3 साल की मासूम बच्ची के साथ जबरदस्ती कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
मासूम बच्ची ने मां को बताई आपबीती
Raipur Child Rape Case Update: घटना के बाद साहस जुटाकर 3 साल की मासूम बच्ची ने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद मां-बेटी ने पंडरी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर साल की मासूम बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
आरोपी पुलिस हिरासत में
Raipur Child Rape Case Update: थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी 13 साल के नाबालिग को अभिरक्षा में ले लिया गया है और उसे मंगलवार को बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दुष्कर्म की शिकायत सीधे नजदीकी थाना (जैसे पंडरी थाना) में जाकर दर्ज की जा सकती है। 112 या 1098 हेल्पलाइन नंबरों से भी मदद ली जा सकती है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raipur Child Rape Case Update: After Durg, brutality in Raipur too
रायपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm