Raipur Mowa Firing Video: सालियों को गोलियों से भूना, फिर मेडिकल स्टोर पर तानी पिस्टल… रायपुर गोलीकांड का CCTV फुटेज देख कांप जाएंगे आप

Raipur Mowa Firing Video: सालियों को गोलियों से भूना, फिर मेडिकल स्टोर पर तानी पिस्टल… रायपुर गोलीकांड का CCTV फुटेज देख कांप जाएंगे आप

Raipur Mowa Firing Video: सालियों को गोलियों से भूना, फिर मेडिकल स्टोर पर तानी पिस्टल… रायपुर गोलीकांड का CCTV फुटेज देख कांप जाएंगे आप

Raipur Mowa Firing Video/Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 7, 2026 / 04:53 pm IST
Published Date: May 7, 2026 4:53 pm IST

Raipur Mowa Firing Video: राजधानी के मोवा इलाके के पंडरी थाना क्षेत्र में बीते 5 मई को एक युवक ने अपनी ही दो सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरी ने अस्पताल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर किया था, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।

वही इसी बीच अब घटना के दौरान का एक CCTV फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी जितेंद्र वर्मा जमकर उत्पात मचाते दिख रहे है, सालियों पर फायरिंग के बाद आरोपी ने मेडिकल स्टोर संचालक पर भी पिस्टल तानी थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आरोपी पिस्टल लेकर दुकान में घुसता है और संचालक पर पिस्टल तान डराने की कोशिश करता है, हालांकि आरोपी वहां से किसी को बिना कुछ नुकसान पहुंचाए निकला जाता है। इस घटना के बाद मेडिकल में मौजूद लोग दहशत में आ गए और आस-पास के लोग सहम गए।

आपको बता दें कि पत्नी से विवाद के चलते आरोपी जीजा ने वारदात को अंजाम दिया है। हैरानी की बात ये है कि वारदात को अजांम ने के बाद आरोपी ने खुद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। ऐसी जानकारी है कि दोनों साली आसपास के दुकानों में काम करती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी की दोनों साली घर पर मौजूद ​थी, इसी दौरान आरोपी जीजा दोनों पर गोली चलाई, जिससे मौके पर एक की मौत हो गई, वहीं दूसरी की आज अस्पताल में मौत हुई है।

आरोपी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना से पहले गोलियां खरीदी थी और पूरी प्लालिंग के तहत उन्होंनें ये वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार करते हुए कहा कि ‘हां मैंने अपने दोनों सालियों को गोली मारी है, मैं परेशान हो चुका था मेरी पत्नी रोज मुझसे लड़ती थी। मेरे ससुराल के पास मेरा घर है। बार बार मेरी पत्नी अपने मायके चली जाती थी। वो मुझसे मेरे बच्चों से भी मिलने नहीं देती थी। जब मैं ससुराल जाता था तो मेरा वीडियो बनाकर मुझे बार बार पुलिस की धमकी देती ​थी। मैं उनकी इन हरकतों से तंगा गया था। मैं ठान लिया था कि अब मैं इसे नहीं छोडूंगा। जिसके बाद मैंने गोलियां खरीदी और पिस्टल लेकर ससुराल पहुंच गया। जब मैं वहां पहुंचा तो ससुराल वालों से कहा कि मुझे मेरी पत्नी और बच्चों से मिलना है। इस दौरान मेरी सालियों ने विवाद करना शुरू कर दिया। मुझे बहुत गुस्सा आया और मैंने फायरिंग करना शुरू कर दिया। आरोपी ने कहा कि मैंने जो भी किया बहुत गुस्से में किया।’ फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

 

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में