रायपुर :Raipur News: छत्तीसगढ़ में जमीनों की रजिस्ट्री की सिस्टम बदलने जा रहा है। मकान, दुकान या जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए अब आपको सरकारी रजिस्ट्री ऑफिस की गंदगी और भीड़-भाड़ से दो चार नहीं होना पड़ेगा बल्कि पासपोर्ट ऑफिस की तर्ज़ पर बने किसी कॉरपोरेट ऑफिस में 12 से 15 मिनट के भीतर रजिस्ट्री करा सकेंगे।
पासपोर्ट ऑफिस की तर्ज़ पर ही सारी जानकारी ऑनलाइन भर कर अपॉइंटमेंट लीजिए। बाकायदा टाइम स्लॉट में आपको नए स्मार्ट रजिस्ट्री ऑफिस जाना होगा। यहाँ 10 से 15 मिनट में नया सिस्टम आज से शुरू भी हो गया है। नवा रायपुर में बने ऐसे पहले स्मार्ट रजिस्ट्री ऑफिस की आज से शुरुआत भी हो गई है। ऐसे 10 और स्मार्ट रजिस्ट्री ऑफिस पूरे प्रदेश में खुलेंगे।
Raipur News: विभागीय मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि नई पहल रजिस्ट्री कराने के एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल देगी। इसमें कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होगा। नए भवन में सिर्फ साइन करने वाले अधिकारी ही सरकारी होंगे बाकी सारे स्टाफ निजी क्षेत्र के होंगे। पूरा ऑफिस पीपीपी मॉडल पर संचालित होगा।