Science College Chaupati Raipur News: भाजपा विधायक राजेश मूणत ने बताया क्यों चौपाटी पर चला बुल्डोजर, कहा- चौपाटी संचालकों से कांग्रेसियों का लेनदेन…
Science College Chaupati Raipur News: भाजपा विधायक राजेश मूणत ने बताया क्यों चौपाटी पर चला बुल्डोजर, कहा- चौपाटी संचालकों से कांग्रेसियों का लेनदेन...
Science College Chaupati Raipur News: भाजपा विधायक राजेश मूणत ने बताया क्यों चौपाटी पर चला बुल्डोजर / Image: IBC24
- साइंस कॉलेज मैदान स्थित चौपाटी की दुकानें हटा दीं
- विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में
- भाजपा विधायक राजेश मूणत ने खुलासा किया
रायपुर: Science College Chaupati Raipur News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह से भाजपा-कांग्रस के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। दरअसल साइंस कॉलेज मैदान स्थित चौपाटी को हटाए जाने को लेकर दोनों दलों के नेता आमने-सामने आ गए और मामला इतना बढ़ा कि बात झूमाझटकी तक आ पहुंची। आखिरकार भारी पुलिस बल की मदद से निगम प्रशासन ने साइंस कॉलेज मैदान स्थित चौपाटी की दुकानें हटा दी। वहीं, दूसरी ओर चौपाटी हटाने का विरोध कर रहे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। इन सब के बीच भाजपा विधायक राजेश मूणत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चौपाटी हटाने की असली वजह का खुलासा किया है।
राजेश मूणत ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
Science College Chaupati Raipur News चौपाटी हटाए जाने के बाद भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। मीडिया से बात करते हुए विधायक मूणत ने कहा कि जब चौपाटी का निर्माण कराया जा रहा था तब ही भाजपा ने पत्र लिखकर सवाल खड़े किए थे। यह जगह एजुकेशन हब की थी, हमने धरना प्रदर्शन भी किया। लेकिन स्मार्ट सिटी ने यूथ हब के नाम से प्रोजेक्ट शुरू किया, टेंडर हुआ तब भी चौपाटी की नगर निगम की नही थी। आज से 3 महीने तक जमीन खेल विभाग की ही थी, चौपाटी की जगह वहा स्टेशनरी, कंप्यूटर, लाइब्रेरी खुलनी थी।
चौपाटी संचालकों से कांग्रेसियों का लेनदेन
उन्होंने आगे कहा कि चौपाटी की जगह 1000 सीटर लाइब्रेरी का टेंडर हो चुका है। दुकान संचालक निगम के साथ समझौता भी की है। ये अवैध चौपाटी थी, इसे बढ़ावा देना कांग्रेस की परंपरा है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री रात के 2 बजे मेरे घर पर प्रदर्शन करते हैं, क्या एक जनप्रतिनिधि अपने घर में सो नही सकता। इससे साबित है की चौपाटी संचालन करने वालों के साथ कांग्रेसी का भी लेनदेन है। इस दौरान राजेश मूणत के साथ महापौर और एमआईसी मेंबर भी मौजूद रहे।
क्रेन के सामने लेट गए विकास उपाध्याय
बता दें कि एनआईटी के सामने स्थित चौपाटी को हटाए जाने के आदेश के बाद विकास उपाध्याय अपने समर्थकों और दुकानदारों के साथ चौपाटी स्थल में ही पूरी रात धरने पर बैठे रहे। वहीं जब आज दस्ता और पुलिस क्रेन लेकर चौपाटी पहुंचे तो उनका सामना विकास उपाध्याय और उनके समर्थकों से हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। विकास उपाध्याय अपने साथियों के साथ क्रेन के सामने ही लेट गए थे। मौजूद लोगों ने राजेश मूणत के खिलाफ भी नारेबाजी की। विकास ने दावा किया है कि एक नेता की जिद की वजह से चौपाटी हटाई जा रही है। वह इसका पुरजोर विरोध करते हैं।

Facebook


