Raipur Murder Case: IBC24 की खबर पर लगी सत्यता की मुहर.. इंद्रप्रस्थ मर्डर मामले में सीसीटीवी में दिखी संदिग्ध महिला निकली आरोपी
Raipur Murder Case: IBC24 की खबर पर लगी सत्यता की मुहर.. इंद्रप्रस्थ मर्डर मामले में सीसीटीवी में दिखी संदिग्ध महिला निकली आरोपी

Raipur Murder Case/Image Credit: IBC24 File
- IBC 24 की खबर पर एक बार फिर लगी सत्यता की मुहर
- सीसीटीवी में दिखी संदिग्ध महिला निकली आरोपी
- सीसीटीवी में दिख रहे ईवी से ही ट्रंक खरीदने गए थे दोनों आरोपी
Raipur Murder Case: रायपुर। IBC 24 की खबर पर एक बार फिर सत्यता की मुहर लगी है। बता दें कि राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ इलाके में ट्रंक में लाश मिलने के मामले में IBC 24 ने सबसे पहले कार के फुटेज में ईवी सवार महिला को भी संदिग्ध बताया था। सीसीटीवी में आरोपी महिला भी अपने ऑल्टो कार सवार साथी के साथ शव को ठिकाने लगाने जाते हुए ईवी पर जाते हुए सोसाइटी के कैमरे में कैद हुई है। बता दें कि, सीसीटीवी में जो ईवी दिख रही है, इसी स्कूटी से आरोपी ट्रक लेने गोल बाजार लेने गए थे। डीडी नगर थाना पुलिस ने कार समेत ईवी को जब्त कर ली है।
Read More: Kawardha Suicide Case: छज्जे पर लटकता शव, जमीन पर टिके घुटने... 4 बेटियों की मां फंदे पर लटकी मिली, परिजनों ने कह दी ये बड़ी बात
रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज वारदात में जिस ट्रंक का इस्तेमाल किया गया, आरोपियों ने वो ट्रंक रायपुर के शब्बीर स्टील ट्रंक फैक्ट्री से लिया था। ट्रंक व्यापारी मोहम्मद हसन ने बताया कि, युवक और युवती रविवार को 11 से 12 बजे के बीच ट्रंक लेने उनके दुकान पहुंचे थे। 25 से 30 साल के आसपास दोनों की उम्र थी। सामान्य ग्राहक बनकर पहुंचे युवक- युवती ने हेवी चादर वाले ट्रंक का डिमांड किया, जिसके बाद 3 फीट लंबे, 2 फीट चौड़े और 2 फीट ऊंचे साइज का ट्रंक उन्होंने पसंद किया। शिवानी शर्मा के नाम से ट्रंक का ऑनलाइन पेमेंट किया गया जिसके बाद ऑटो से इंद्रप्रस्थ कॉलोनी ट्रंक की डिलीवरी की गई।
Read More: SDM Transfer and Posting News: 100 से ज्यादा SDM का ट्रांसफर.. बदले गए कई जिलों के डिप्टी कलेक्टर, देखें पूरी लिस्ट
ट्रंक व्यापारी ने बताया कि, वे जांच में पुलिस को सहयोग कर रहे हैं। पूरी जानकारी उन्होंने पुलिस को उपलब्ध करा दी है। वहीं, सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि, पैसे के लेनदेन के चलते हुई युवक की हत्या की गई है। इस हत्याकांड के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशे से वकील है। वहीं, रायपुर निवासी बंजारे के रूप में मृतक की पहचान हुई है। ट्रंक खरीदने गए महिला -पुरुष का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस कुछ भी साझा करने से बच रही है। कहा जा रहा है कि, पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
Read More: Big Sex Racket Exposed: होटल के कमरे में सर्विस दे रही थी 3 लड़कियां तभी आ धमकी पुलिस.. मैनेजर समेत 2 ग्राहक भी चढ़े हत्थे, ये करती थी गर्ल्स सप्लाई..
दरअसल, बीते सोमवार को एक अज्ञात युवक की सूटकेस में स्लील के ट्रंक के अंदर लाश मिली थी। इसमें शव के साथ सीमेंट डालकर रखा गया था, और इसे सुनसान इलाके में फेंक दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। यह पूरा मामला डीडी नगर थाना इलाके का है। शुरूआती जानकारी के अनुसार शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। घटनास्थल इंद्रप्रस्थ के वाटर पार्क के पास स्थित है, जहां लावारिस हालत में पड़े एक स्टील के ट्रंक के भीतर यह सूटकेस मिला।
Web Title: Raipur Murder Case
रायपुर
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm